---Advertisement---

Karnataka Politics: कर्नाटक BJP अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- ‘RSS, बजरंग दल को बैन किया तो जलकर राख हो जाएगी कांग्रेस’

Karnataka Politics: कर्नाटक BJP अध्यक्ष ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर RSS-बजरंग दल को बैन किया गया तो कांग्रेस राख हो जाएगी ।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 27, 2023 2:34 अपराह्न

Karnataka Politics
Follow Us
---Advertisement---

karnataka Politics: कर्नाटक में चुनाव खत्म होने के बाद भी बजरंग दल और RSS की चर्चा जोरों पर है। चुनाव से पहले जहां कांग्रेस ने बजरंग दल और RSS पर बैन लगाने की बात कही थी, तो वहीं कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने इस मामले पर एक बड़ा बयान दिया है। प्रियांक खरगे के इस बयान पर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर कांग्रेस ने इन संगठनों पर बैन लगाने की कोशिश भी की तो वो जलकर राख हो जाएंगे।

‘पहले इतिहास जान लें प्रियांक खरगे’

कर्नाटक BJP अध्यक्ष नलिन कतील ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी RSS के स्वयंसेवक हैं, जो सेंट्रल पोजिशन में है और हम सभी RSS के स्वयंसेवक हैं। उन्होंने आगे कहा, नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, नरसिम्हाराव सरकार ने RSS पर बैन लगाने का प्रयास किया था, लेकिन वो सफल नहीं हुए। वहीं, आज अगर कांग्रेस बजरंग दल और RSS पर बैन लगाने का प्रयास करती है तो ये पार्टी जलकर राख हो जाएगी। नलिन कतील ने कहा कि प्रियांक खरगे देश का इतिहास जान लें, उन्हें इस प्रकार के बायन देने से पहले सोचना-विचार कर लेना चाहिए।

बैन लगाने में जरा भी संकोच नहीं करेंगे

दरअसल, राष्ट्रिय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने 25 मई को बयान देते हुए कहा था कि अगर कोई संगठन कर्नाटक में शांति भंग करने या सांप्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास करेगी तो उनकी सरकार बैन लगाने में जरा भी संकोच नहीं करेगी। उन्होंने ये तक कहा कि BJP को इस बात से डर नहीं होना चाहिए। हम केवल कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किया था ऐलान

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है तो धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले बजरंग दल और PFI जैसे संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बैन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः Delhi Electric Buses: DTC के बेड़े में शामिल हुई 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक 1500 नई बसें लाने की है योजना

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026