---Advertisement---

ODI World Cup 2023: यह टीमें तोड़ सकती हैं रोहित का सपना, एक क्लिक में जानें 9 टीमों के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। आगे हम स्टोरी में जानेंगे भारत का वर्ल्ड कप खेलने वाली 9 टीमों की खिलाफ रिकॉर्ड।

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: सितम्बर 28, 2023 12:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। भारत में खेले जाने वाले इस वर्ल्ड कप के लिए टीमों का देश में आना भी शुरू हो गया है। टूर्नामेंट में इस बार 10 टीमें हिस्सा ले रही है। मुक़ाबले 5 अक्टूबर से नवंबर तक खेले जाएंगे। पहला मुक़ाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। भारत अपना पहला मुक़ाबला 5 अक्टूबर को ऑस्ट्रलिया के खिलाफ खेलेगी।

ODI World Cup 2023 में भाग लेने वाली टीमों के खिलाफ भारत के प्रदर्शन की बात करें तो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ भारत का जीत प्रतिशत 100 प्रतिशत है। लेकिन और टीमों की बात करें, उन्होंने भारत को कड़ी टक्कर दी है। आगे हम स्टोरी में जानेंगे भारत का वर्ल्ड कप खेलने वाली 9 टीमों की खिलाफ रिकॉर्ड।

ऑस्ट्रलिया : वर्ल्ड कप के इतिहास की बात करें तो ऑस्ट्रलिया भारत के लिए कड़ी चुनौती रहा है। भारत ऑस्ट्रलिया के खिलाफ सिर्फ चार बार ही जीत हासिल कर सका है। उसे 8 बार हार मिली है। 2015 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी भारत को ऑस्ट्रलिया से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने 2011 वर्ल्ड कप में धोनी के नेतृत्व में ऑस्ट्रलिया को क्वार्टर फाइनल में हराया था।

पाकिस्तान : पाकिस्तान के खिलाफ भारत का प्रदर्शन शानदार रह है। भारत और पाकिस्तान 7 बार वर्ल्ड कप में एक दुसरे के आमने सामने रहे जिसमें हर बार भारत को जीत मिली।

अफगानिस्तान : भारत और अफगानिस्तान वर्ल्ड कप में सिर्फ एक बार साल 2019 में आमने सामने रहे। भारत ने 11 रन से इस मैच में जीत हासिल की थी।

बांग्लादेश : वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के बीच 8 मुक़ाबले हुए। जिसमें से भारत को ३ में जीत और एक मुक़ाबले में हार का सामना करना पड़ा। साल २००७ में बांग्लादेश ने भारत को हरा सबको चौंका दिया था।

न्यूज़ीलैंड : वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती न्यूज़ीलैंड है। इस टीम ने भारत किओ कई बार मुसीबत ने डाला। दोनों टीमों के बीच हुए 9 मुक़ाबलों में भारत सिर्फ 3 बार ही जीत हासिल कर पाया। 2019 में भी भारत ने सेमीफइनल मुक़ाबला इसी टीम के खिलाफ हरा था।

इंग्लैंड : इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड कुछ ख़ास नहीं है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 8 मैच खेले जिसमें से सिर्फ 3 में जीत हासिल हुई।

श्रीलंका : श्रीलंका के खिलाफ भारत का स्कोर बराबरी का है। 9 मैच में से भारत और श्रीलंका दोनों ने ही 4-4 मैच जीते , एक मैच का कोई नतीजा नहीं रहा। भारत ने 2011 फाइनल में श्रीलंका को हरा ट्रॉफी अपने नाम की थी।

साउथ अफ्रीका : साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी भारत का ख़ास प्रदर्शन नहीं रहा है। दोनों टीमों ने 5 मैच खेले जिसमें से भारत को 2 में जीत मिली।

नीदरलैंड : नीदरलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है। दोनों टीमें 2 बार भिड़ी, जिसमें दोनों बार भारत को जीत हासिल हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026

IPL 2026

मई 28, 2026

IPL 2026

मई 27, 2026

Leave a Comment