---Advertisement---

ODI World Cup 2023 India Squad: बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का किया एलान , शार्दुल ठाकुर सहित इन खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह , ये सुपरस्टार हुआ विश्व कप से बाहर

ODI World Cup 2023 India Squad: भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय बीभारतीय टीम का एलान कर दिया। टीम में सशरीअ अय्यर और जसप्रीत बुमराह को जगह दी है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 5, 2023 2:22 अपराह्न

The Indian team
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023 India Squad: बीसीसीआई ने आज (मंगलवार, 5 सितम्बर) को वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया। आपको बता दें कि भारतीय टीम में शार्दुल ठाकुर सहित इन खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गयी है।

बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम इंडिया का किया एलान

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज टीम इण्डिया के 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। आपको बता दें कि टीम में शार्दुल ठाकुर ,मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह दी गयी है। आपको बता दें कि टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपी गयी है वहीं टीम के उपकप्तान हार्दिक पंड्या होंगे।

वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम

रोहित शर्मा(कप्तान ), अक्षर पटेल, शुभमन गिल शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह , विराट कोहली , श्रेयस अय्यर ,मोहम्मद शमी , ईशान किशन , मोहम्मद सिराज ,केएल राहुल ,कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या(उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव ,रविंद्र जडेजा

एशिया कप में खेल रहे हैं ज्यादातर खिलाड़ी

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप के लिए चुने गए खिलाड़ियों में से ज्यादातर प्लेयर्स इस वक्त एशिया कप में खेल रहे हैं। आपको बता दें कि टीम में आर आश्विन और संजू सैमसन को जगह नहीं दी गयी है। स्पिन के जादूगर कहे जानेवले आर आश्विन को टीम में जगह नहीं मिलना सबसे आश्चर्य भरा रहा। आपको बता दें कि भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में अपना सबसे पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है। भारत ने अब तक हुए विश्व कप में कुल दो बार खिताब अपने नाम किया है। साल 1983 में कपिलदेव की कप्तानी में पहली बार इंडियन टीम ने खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2011 में अपनी सरजमीं पर खेले गए वर्ल्ड कप में इंडियन टीम ने श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026