---Advertisement---

ODI World Cup 2023 : 5 अक्टूबर से आमने सामने होंगे यह 10 महारथी, जानें कौन है किस पर भारी 

ODI World Cup 2023 : ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रह है। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है। भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के लिए सारी टीमें देश आ गई हैं। 29 सितंबर से वार्म अप मैच भी शुरु हो गए हैं। क्रिकेट की ...

Read more

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: अक्टूबर 1, 2023 10:40 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 8:03 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023 : ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रह है। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है। भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के लिए सारी टीमें देश आ गई हैं। 29 सितंबर से वार्म अप मैच भी शुरु हो गए हैं। क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग के लिए सभी टीमें तैयार है। आगे हम जानेंगे वर्ल्ड कप टीमों के 10 महारथी और उनके रिकॉर्ड के बारे में। 

रोहित शर्मा 

36 साल के रोहित शर्मा ने हाल ही में एशिया कप 2023 की ट्रॉफी भारत को जिताई। रोहित वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडियों में से एक है। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में 17 पारियों में 978 रन बनाए। इसके अलावा रोहित 251 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 10112 रन बनाए।

जॉस बटलर 

इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर में साल 2019 वर्ल्ड कप में अपने टीम को कप जिताया था। वह इंग्लैंड के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने 169 वनडे मैच में 4823 मैच खेले।

केन विलियमसन 

केन विलियमसन न्यूजीलैंड के सबसे सफल कप्तान में से एक हैं। 2019 वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत को सेमीफाइनल में हरा अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था। उन्होंने 161 वनडे मैच में 6554 रन बनाए।

बाबर आजम 

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ODI World Cup 2023 के लिए पहली बार भारत दौरे पर आए। उन्होंने 108 वनडे पारियों में 5409 रन बनाए। जिसमें 19 शतक मौजूद हैं।

टेम्बा बावुमा

साउथ अफ्रीका की कमान 33 साल के बल्लेबाज टेम्बा बावुमा के हाथो में है। टेम्बा ने 30 वनडे पारियां खेली और 1367 रन बनाए।

पैट कमिंग्स 

सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड कप टाइटल जीतने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया की कमान इस बार पैट कमिंग्स के हाथों में है। पैट कमिंग्स को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। कमिंग्स ने 77 वनडे मैच खेलते हुए 126 विकेट चटकाए।

शाकिब अल हसन

वर्ल्ड कप 2023 में बंगलादेश की कप्तानी शाकिब अल हसन कर रहे हैं। हसन लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं साथ ही साथ मिडिल ऑर्डर में बल्लबाजी करने आते हैं। उन्होंने 240 वनडे मैच खेलते हुए 7384 रन बनाए और 308 विकेट चटकाए।

दासुन शनाका 

श्रीलंका की कप्तानी दासुन शनाका संभाल रहे हैं। दासुन ने वनडे वर्ल्ड कप में 67 मैच खेले जिसमें उन्होंने 1204 रन बनाए। 

हशमतुल्लाह शहीदी 

अफगानिस्तान की कमान हशमतुल्लाह शहीदी संभालेंगे। उन्होंने 64 वनडे मैच खेलते हुए 1775 रन बनाए।

स्कॉट एडवर्ड्स 

नीदरलैंड की कमान 27 साल के स्कॉट एडवर्ड्स संभाल रहे हैं। उन्होंने 38 वनडे मैचों में 1212 रन बनाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment