---Advertisement---

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की टीम को अभी तक नहीं मिला वीजा, जानें अब क्या होगा

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की टीम के प्लेयर्स को अभी तक नहीं मिल पाया है वीजा।

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: सितम्बर 23, 2023 1:55 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: भारत में इसी साल आईसीसी वन डे वर्ल्ड कप होने वाला है, जिसका आगाज 5 अक्टूबर को किया जाएगा। इस मेगा इवेंट की शुरुआत होने से पहले 29 सितंबर से प्रैक्टिस मैच खेले जाएंगे ताकि सभी टीम भारतीय हालातों के बारें में जान सकें और रियल मैच शुरू होने से पहले यहां के हिसाब से खुद को तैयार कर सकें।

पाकिस्तानी टीम को नहीं मिला वीजा


मैच में शामिल होने के लिए सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारी कर रही हैं, तो वहीं पाकिस्तानी टीम के प्लेयर्स को भारत आने का अभी तक वीजा नहीं मिल सका है। जिसकी वजह से उनकी प्लानिंग पर पानी फिर सकता है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की टीम के प्लेयर्स ने करीब एक हफ्ते पहले वीजा के लिए आवेदन किया था। लेकिन उनका वीजा अभी तक नहीं लग पाया है।

10 टीमें बनेंगी मैच का हिस्सा


जानकारी के लिए बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप में भारत में इस बार कुल 10 टीम में हिस्सा ले रही हैं। जिसमें पाकिस्तान को छोड़कर बाकी सभी टीमों का भारत आने का वीजा लग चुका है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के प्लेयर्स ने भारत वर्ल्ड कप से पहले दुबई में प्रेक्टिस करने की योजना बनाई थी। इसके बाद वह वहां से सीधे हैदराबाद के लिए रवाना होते, लेकिन वीजा न मिलने की वजह से उनकी इस प्लानिंग पर पानी फिर गया है।

उम्मीद की जा रही है, कि पाकिस्तानी टीम के प्लेयर्स पहले 27 सितंबर को दुबई के लिए रवाना होंगे और फिर वहां से होते हुए भारत आएंगे। पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट ने वीजा में हो रही देरी को लेकर यह उम्मीद जताई है, कि उन्हें तय समय के अंदर वीजा मिल जाएगा। क्योंकि अभी 5 अक्टूबर को आने में काफी समय है।

जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान की टीम के प्लेयर्स को 29 सितंबर को हैदराबाद में वर्ल्ड कप से पहले अपनी प्रैक्टिस न्यूजीलैंड टीम के साथ करनी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026