---Advertisement---

ODI World Cup 2023: इस पाक बॉलर के इंज्युरी के कारण पाकिस्तानी टीम पर मंडराया खतरा , हो सकते हैं वर्ल्ड कप से आउट

ODI World Cup 2023: पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह इन दिनों कंधे की चोट से जूझ रहे है।नसीम के वर्ल्ड कप खेलने को लेकर ऐसे में प्रश्नचिन्ह लग गया है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 15, 2023 6:33 अपराह्न | Updated: सितम्बर 16, 2023 12:56 अपराह्न

NASEEM 8
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज नसीम शाह अपने शानदार गेंदबाजी के लिए पूरी दुनिया भर में जाने जाते है। आपको बता दें कि नसीम शाह को एशिया कप के दौरान कंधे में चोट आयी थी जिसके बाद वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। अब ऐसे में नसीम के वर्ल्ड कप खेलने को लेकर खतरा मंडरा रहा है।

नसीम के वर्ल्ड कप खेलने पर लगा प्रश्नचिन्ह

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह के वर्ल्ड कप खेलने को लेकर अभी भी प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है। आपको बता दें कि नसीम को भारत के खिलाफ हुए मैच में कंधे में चोट आयी थी जिसके बाद वह पूरे एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। नसीम शाह ने नेपाल और बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। नसीम के साथ हारिस राउफ भी एशिया कप में इंज्युरी के कारण भाग नहीं ले पा रहे हैं।

पाकिस्तान की टीम हुई एशिया कप से आउट

पाकिस्तान की टीम एशिया कप से बाहर हो गयी है। आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ 2 विकेट से शिकस्त मिलने के साथ ही पाकिस्तानी टीम की इस टूर्नामेंट से रुक्सती गयी। पाकिस्तान की टीम पहली बार अपनी मेजबानी में फाइनल में खेलने के इरादे से उतरी थी लेकिन कल (14 सितम्बर) को हुए मैच में श्रीलंका ने पाक उम्मीदों पर पानी फेरते हुए पाकिस्तान को एशिया कप से बहार का रास्ता दिखा दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026