---Advertisement---

ODI World Cup 2023: तिलक वर्मा को लेकर रोहित ने दिया ऐसा बयान, देख लोग हो गए कंफ्यूज

ODI World Cup 2023: भारत में वनडे विश्व कप 2023 के मुकाबले खेले जाने हैं। ऐसे में भारतीय टीम ने अबतक वर्ल्ड कप को लेकर कोई शेड्यूल जारी नहीं किया है। आपको बता दें कि अब जाकर रोहित शर्मा का एक बयान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें वह तिलक वर्मा को ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 11, 2023 1:39 अपराह्न

Tilak-Rohit.....
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: भारत में वनडे विश्व कप 2023 के मुकाबले खेले जाने हैं। ऐसे में भारतीय टीम ने अबतक वर्ल्ड कप को लेकर कोई शेड्यूल जारी नहीं किया है। आपको बता दें कि अब जाकर रोहित शर्मा का एक बयान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें वह तिलक वर्मा को लेकर कुछ कहते नजर आ रहे हैं।

तिलक वर्मा एक परिपक्व खिलाड़ी -रोहित शर्मा

आपको बता दें कि हाल में ही एक इवेंट के दौरान रोहित शर्मा ने तिलक वर्मा के तारीफों के पुल बांधे हैं। रोहित ने इवेंट के दौरान कहा है कि, ‘तिलक वर्मा में अभी खेलने की भूख है।’ रोहित ने रिपोर्टर्स का जवाब देते हुए आगे कहा कि, “तिलक काफी अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। वह हर तरह के शॉट को मारने में माहिर हैं। तिलक एक परिपक्व खिलाड़ी के रूप में खेलते नजर आ रहे हैं।” रोहित ने कहा कि यह कहना मुश्किल है की वह वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं।” तिलक वर्मा ने हाल में ही भारत वेस्टइंडीज टी 20 सीरीज के दौरान अपना डेब्यू किया था।

भारत वेस्टइंडीज टी 20 में खेली थी बेहतरीन पारी

आपको बता दें कि तिलक वर्मा ने भारत वेस्टइंडीज टी 20 के दौरान अपना डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच में तिलक ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 गेंदों में 39 रन बना डाले थें। तिलक इस मैच के दौरान भारत कि तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थें। इसके बाद खेले गए दूसरे टी 20 मैच में भी तिलक का बल्ला खूब चला और उन्होंने इस मैच में अपना अर्धशतक भी लगाया ।

वेस्टइंडीज की टीम चल रही है आगे

आपको बता दें कि पांच मैचों की टी 20 सीरीज में तत्काल वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम पर २-१ से बढ़त बनायीं हुई है। वेस्टइंडीज की टीम ने शुरूआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज में २-० की बढ़त ले ली थी । हालांकि भारतीय टीम ने तीसरे टी 20 में वापसी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को 7 विकेटों से करारी शिकस्त दी थी। इस दौरान सूर्य कुमार यादव का बल्ला जमकर चला और उन्होंने 44 गेंदों में 83 रन ठोक डालें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026