---Advertisement---

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप से काफी पहले यह टीम पहुंच सकती है भारत , जानिये आने का क्या हैं मकसद

ODI World Cup 2023: नीदरलैण्ड की टीम के मुख्य कोच रेयान कुक ने कहा है कि टीम सितम्बर के महीने में भारत पहुंच सकती है। टीम को वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास मैच खेलने हैं।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 26, 2023 6:45 अपराह्न

Netherlands..
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 इस साल अक्टूबर -नवम्बर के महीने में खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर आ रही है कि नीदरलैण्ड की टीम सितम्बर के मध्य में वर्ल्ड कप मैचों के अभ्यास करने के लिए भारत आ सकती है।

सितम्बर में अभ्यास करने के लिए आ सकती है नीदरलैण्ड की टीम

आपको बता दें कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में क्वालीफायर के जरिये क्वालीफाई करने वाली नीदरलैण्ड की टीम अगले महीने के मध्य में भारत में अभ्यास मैच खेलने आ सकती है। आपको बता दें कि नीदरलैण्ड के अंतरिम कोच रेयान कुक के मुताबिक़ , नीदरलैण्ड की टीम इन दिनों वर्ल्ड कप के मैचों को लेकर खूब अभ्यास कर रही है। कुक ने कहा कि , “हम जितना हो सके उतनी कोशिश कर रहे हैं। हम अच्छा करने का प्रयास कर रहे हैं। हमें कुछ अभ्यास मैच भारत में खेलने हैं। जब आप एक बार टूर्नामेंट में खेलना शुरू कर देते हो तो यह सबके लिए प्रेरणादायक होता है।” आपको बता दें कि नीदरलैण्ड की टीम ने हाल में ही जिम्बाम्बे में हुए विश्व कप क्वालीफायर के जरिये वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है की टीम बेंगलुरु में क्षेत्रीय टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेल सकती है।

चार बार रह चुकी है वर्ल्ड कप का भाग

आपको बता दें कि नीदरलैण्ड की टीम ने पहली दफा 2023 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं किया है। टीम ने इससे पहले चार विश्व कप में पार्टिसिपेट किया है। अप्पको बता दें कि नीदरलैण्ड की टीम ने साल 1996 ,2003 ,2007 और 2011 वर्ल्ड कप में भाग लिया था। अब ऐसे में देखना होगा कि टीम आने वाले विश्व कप में अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर पाती है या नहीं। आपको बता दें कि नीदरलैण्ड की टीम को वर्ल्ड कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तिरुअनंतपुरम में अभ्यास मैच खेलने हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026