---Advertisement---

ODI World Cup 2023: भारत-पाक मैच की टिकटों में लगी आग , इस कीमत तक पहुंचे टिकट के दाम ; असमंजस में पड़े लोग

ODI World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वले वर्ल्ड कप के टिकट आग उगलते नजर आ रहे हैं। वेबसाइट पर इस कारण लोगों को टिकट बुक करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 5, 2023 2:12 अपराह्न

IND VS PAK 2023 1
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वर्ल्ड कप के मुकाबलों के लिए टिकेटों के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए । आपको बता दें कि भारत -पाक मैच के टिकट इतने महंगे कीमतों के बावजूद काफी तेजी के साथ महज 1 घंटा में ही बिक गए।

कुछ घंटों में ही बाइक भारत-पाक मैच के टिकट

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में अब टिकेटों के दाम अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद भी महज कुछ घंटों में ही बिक गए। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए टिकट के दाम 65000 से लेकर 4.5 लाख तक पहुंच गए। मीडिया ख़बरों के मुताबिक साउथ प्रीमियम ईस्ट 3 सेक्शन की टिकट प्राइस में अचम्भित रूप से वृद्धि देखने को मिली। साउथ ईस्ट 3 सेक्शन की टिकट के दाम रिकॉर्ड 21 लाख रूपए तक पहुंच गए। मीडिया ख़बरों के मुताबिक विआगोगो (ऑनलाइन स्पोर्ट्स प्लेटफार्म ) पर टिकट के दाम 21 लाख तक पहुंच गए वहीं अपर टियर के टिकेटों के दाम 57 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। वासुदेवन नाम के व्यक्ति ने इसे लेकर अब ट्वीट किया है ।

https://twitter.com/VasudevanKS4/status/1698908270877196634?s=20

लोगों का हाल बेहाल

आपको बता दें कि भारत -पाक मैच के लिए टिकट लेने में लोगो को काफी मारामारी का सामना कारण पद रहा है। हाल में भी खबर आयी थी कि टिकट बुक करने के दौरान लोगों को काफी समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है। टिकट बुक करते वक़्त एरर आने की वजह से टिकट खरीद पाने में काफी दिक्क्तें सामने आ रही है।

भारत -पाक मैच पर अब तक कुछ साफ़ नहीं

आपको बता दें कि भारत और पकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर अब तक कोई भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। हालांकि हाल में ही पाक क्रिकेट प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जाका अशरफ ने कहा था कि भारत पाक मैच को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराया जाना चाहिए। आईसीसी के शेड्यूल के अनुसार भारत और पकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026