---Advertisement---

CRICKET VIRAL VIDEO: Fakhar Zaman ने कीवी गेंदबाजों को जमकर कूटा, पाकिस्तान को दिलाई 5 विकेट से जीत… देखें Video

PAK VS NZ: पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। उन्होंने बेहतरीन शतकीय पारी खेली पाकिस्तान को पहले वनडे मैच में जीत दिलाई।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 28, 2023 10:30 पूर्वाह्न

PAK VS NZ
Follow Us
---Advertisement---

Cricket viral video: पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड (PAK VS NZ) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। उन्होंने बेहतरीन शतकीय पारी खेली पाकिस्तान को पहले वनडे मैच में जीत दिलाई। फखर जमान की शानदार बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फखर जमान ने खेली शतकीय पारी 

दरअसल, न्यूज़ीलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 288 रन बनाए और पाकिस्तान को मुकाबले जीतने के लिए 50 ओवरों में 289 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे पाकिस्तान ने फखर जमान की शतकीय पारी की बदलौत महज 48.3 ओवर में हासिल कर लिया। फखर जमान ने पाकिस्तान पारी की शुरुआत करते हुए कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 114 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया। यानी फखर जमान ने 58 रन सिर्फ 14 गेंदों पर ही बना डाले। जमान की शानदार बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Also Read: RR VS CSK IPL 2023: Adam Zampa के सामने चेन्नई सुपर किंग्स ने किया सरेंडर, 3 बल्लेबाजों ने दिया ऐसे अपना विकेट

फखर जमान का वनडे करियर

फखर जमान ने वनडे इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक पाकिस्तान के लिए 66 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले है। जिसमें उन्होंने करीब 47 की शानदार औसत से 2902 रन बनाए है। इस दौरान फखर ने 9 बार शतक लगाया है तो वहीं 15 बार 50 रनों से अधिक की पारी खेली है। यही नहीं वनडे क्रिकेट में फखर जमान के नाम एक दोहरा शतक भी है। फखर जमान का वनडे इंटरनेशनल में बेस्ट स्कोर 210 रन है।

मिशेल का शतक गया बेकार 

वहीं अगर मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड टीम ने 50 ओवर में 288 रन बनाए और पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 289 रनों का लक्ष्य दिया। न्यूज़ीलैंड की ओर से सबसे अधिक रन डिरेन मिशेल ने बनाए। मिशेल ने 113 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी रही और फखर जमान ने शतक लगाकर पाकिस्तान का काम आसान कर दिया और पाकिस्तान ने पहला वनडे मैच न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हराया दिया और इसकी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Also Read: RR VS CSK IPL 2023: Adam Zampa के सामने चेन्नई सुपर किंग्स ने किया सरेंडर, 3 बल्लेबाजों ने दिया ऐसे अपना विकेट

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026