---Advertisement---

PAK vs NZ: Naseem Shah की खतरनाक गेंद टप्पा खाकर सीधे घुसी स्टंप में और Devon Conway की उड़ा दी गिल्लियां, देखें Video

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले गेंदबाजी करने उतरी पाक टीम की तरफ से तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) ने मैच के पहले ही ओवर में खतरनाक बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 9, 2023 4:04 अपराह्न

PAK vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले गेंदबाजी करने उतरी पाक टीम की तरफ से तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) ने मैच के पहले ही ओवर में खतरनाक बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway) को अपनी शानदार यॉर्कर गेंद से बोल्ड मार दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शानदार गेंद पर मारा बोल्ड

टेस्ट सीरीज के बाद आज एकदिवसीय सीरीज के पहला मैच कराची के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट सीरीज में पाक टीम की तेज गेंदबाजी फ्लॉप रही थी। लेकिन आज पहले ODI मैच में युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और मैच के पहले ओवर की छठी गेंद पर एक फुल लेंथ की गेंद डालकर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को बोल्ड मार दिया। शानदार गेंद के आगे डेवोन कॉनवे के पास कोई जवाब नहीं था और वह जबतक अपना बल्ला लगाते तबतक गेंद टप्पा पकड़कर स्टंप में जा घुसी और बल्लेबाज की गिल्लियां उड़ा दी।

Also Read: IND VS SL: सीरीज शुरू होने से पहले ही TEAM INDIA को लगा बड़ा झटका, तूफानी तेज गेंदबाज हुआ ODI सीरीज से बाहर

यहां देखें वीडियो:

न्यूजीलैंड टीम की खराब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पॉवरप्ले में ही टीम ने दोनों सलामी बल्लेबाज का विकेट खो दिया। न्यूजीलैंड टीम की तरफ से अभी क्रीज पर कप्तान केन विल्लियम्सन और डेरिल मिशेल बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड टीम ने अबतक अपने 10 ओवर में 48 /2 रन बना ली है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाक टीम: फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (wk), हारिस सोहेल, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), टॉम लैथम (wk), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।

Also Read: BBL 2022-23: ‘वाह इसे कहते हैं सुपर कैच’ BEN CUTTING ने बाउंड्री लाइन पर हवा में छलांग लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026