---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : पाकिस्तान की हार पर कोच का फूटा दर्द, बोले-‘हमारे लिए दम घुटने जैसा’

ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की हालत बहुत खबर हो गई है। सात मैचों में तीन जीत के साथ पाकिस्तान वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। पाकिस्तान को लगातार चार हार के बाद जीत मिली। पाकिस्तान कई टीमों से हार के बाद बेकाबू नज़र आ रही ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: नवम्बर 4, 2023 3:58 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की हालत बहुत खबर हो गई है। सात मैचों में तीन जीत के साथ पाकिस्तान वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। पाकिस्तान को लगातार चार हार के बाद जीत मिली। पाकिस्तान कई टीमों से हार के बाद बेकाबू नज़र आ रही है। इतना ही नहीं पाकिस्तान टीम के कोच मिकी ऑर्थर ने अब इन हार का ज़िम्मेदार भारत में उनकी कड़ी सुरक्षा को बताया। उन्होंने कहा हमारे खिलाड़ियों को आज़ादी से खेलने की आदत है, यहाँ पर सुरक्षा के बीच हमारा दम घुटता है।

मिकी ऑर्थर ने बैंगलोर में न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC World Cup मुकाबले से पहले प्री मैच कॉन्फ्रेंस में कहा,” हमारे लिए सबसे मुश्किल बात यह है कि हम इतनी कड़ी सेक्योरिटी के बीच हैं। सच बोलू तो मुझे ये मुश्किल हालात लग रहे है। ऐसा लग रहा है कि जैसे हम कोविड काल में आ गए हैं। हम यहां पर अपने होटल में अपनी मंजिल और कमरे तक ही सीमित रहते हैं। इतनी कड़ी सुरक्षा है कि हमारा नाश्ता भी अकेले ही होता है। हम अपने प्लेयर्स से ज्यादा बातचीत नहीं कर पाते हैं। ”

“ये सचमुच दम घुटने जैसा”

पकिस्तान के कोच ऑर्थर ने आगे कहा,” हमारे खिलाड़ियों को आजादी से रहने की आदत है। लेकिन हम यहां कहीं बाहर नहीं जा सकते हैं। हमें कही पर भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। अगर हम अलग-अलग जगहों पर कुछ खाने का ट्राई करना चाहें, तो भी हम वो भी नहीं कर सकते हैं। यह हमारे लिए सचमुच दम घुटने जैसा है। ’

पहले भी उठा चुके हैं बेबुनियाद सवाल

भारत से मैच हारने के बाद पाकिस्तान के बाद मिकी ऑथर ने कहा,” यह आईसीसी इवेंट की तरह नहीं लग रहा। बल्कि बीसीसीआई का कोई एक द्विपक्षीय सीरीज की तरह लग रहा है। हम बहुत दुखी हैं हमारे सपोर्टर्स यहां नहीं हैं। वह यहां आना पसंद करते और भारतीय फैंस भी उनको यहां देखकर खुश होते। हमारे लिए और भी चीज़ें आसामान्य रही। आज पाकिस्तानी म्यूजिक नहीं चला। यह एक वर्ल्ड कप की तरह नहीं लग रहा था। ईमानदारी से कहूं तो हम इससे ज्यादा कुछ और उम्मीद भी नहीं कर रहे थे। हमें वर्ल्ड कप का यह मौका पसंद है लेकिन हम निराश है क्योंकि हम इस मौके के साथ न्याय नहीं कर पा रहे।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026