---Advertisement---

Paris Paralympics 2024 से लौटे एथलीटों ने PM Modi को दिया जीत का श्रेय, खिलाड़ी योगेश कथूनिया ने कहा ‘पीएम मतलब परम मित्र..’, जानें डिटेल

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालिंपक 2024 में खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 13, 2024 12:24 अपराह्न

Paris Paralympics 2024
Follow Us
---Advertisement---

Paris Paralympics 2024: Paris Paralympics 2024 में भारतीय एथलीटों ने इतिहास रच दिया। आपको बता दें कि खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए भारत के कुल 29 पदक जीता और इतिहास रच दिया है। पेरिस ओलंपिक से वापस आने के बाद पीएम मोदी ने सभी एथलीटों से मुलाकात की। सबसे खास बात यह रही कि इस दौरान खिलाड़ियों ने इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय पीएम मोदी को दिया। इस दौरान पीएम मोदी खिलाड़ियों से हंसी मजाक करते हुए नजर आएं।

पीएम मतलब परम मित्र

PM Modi के साथ अपनी बातचीत के दौरान, Paris Paralympics 2024 रजत पदक विजेता योगेश कथूनिया ने कहा कि

“मैं अपनी निरंतरता का श्रेय आपके द्वारा शुरू की गई योजनाओं – टॉप्स, खेलो इंडिया सहित अन्य योजनाओं को देता हूं। यह आपकी वजह से है। हम 29 पदक जीतने में सफल रहे हैं, दूसरों के लिए पीएम का मतलब प्राइम मिनिस्टर है, लेकिन हमारे लिए पीएम का मतलब परम मित्र है”।

PM Modi ने खिलाड़ियों से क्या कहा?

पैरा-एथलीटों के साथ बातचीत के दौरान, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि

“विशेष रूप से विकलांगों को पढ़ाने से पहले, प्रशिक्षकों को खुद को उस जीवन जीने के लिए मानसिक रूप से तैयार करने की आवश्यकता है। उन्हें पैरा-एथलीटों की स्थिति में रखने की आवश्यकता है। जो लोग पैरा-एथलीटों को प्रशिक्षित करते हैं वे असाधारण हैं। सक्षम लोगों को केवल तकनीक सिखाने की जरूरत है, लेकिन विशेष रूप से विकलांगों को जीवन जीने का तरीका भी सिखाया जाना चाहिए।

गोल्ड मेडलिस्ट नवदीप ने क्या कहा?

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के दौरान, पेरिस पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता नवदीप ने कहा कि “यह मेरी दूसरी पैरालंपिक भागीदारी थी। मैं बहुत घबराया हुआ था लेकिन सभी वरिष्ठ एथलीटों ने मुझे प्रेरित किया। मैंने उनसे बात की और अनुभव प्राप्त किया, और अंत तक, मैं अपने खेल से पहले बिल्कुल निश्चिंत था”।

Paris Paralympics 2024 में खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

Paris Paralympics 2024 में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 29 मेडल अपने नाम किए, जिसमे 7 गोल्ड मेडल, 9 रजत पदक और 13 कांस्य पदक शामिल है। गौरतलब है कि इस ऐसा पहली बार है जब भारतीय एथलीटों मे कुल 29 पदक अपने नाम किए है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026