---Advertisement---

Paris Paralympics 2024 में भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, जानें डिटेल

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 10, 2024 12:21 अपराह्न

Paris Paralympics 2024
Follow Us
---Advertisement---

Paris Paralympics 2024: Paris Paralympics 2024 में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। बता दें कि भारत ने कुल 29 पदक अपने नाम किया। मालूम हो कि टोक्यों पैरालंपिक में भारतीय एथलीटों ने कुल 19 पदक अपने नाम किए थे। वहीं आज सभी एथलीटों का दिल्ली एयपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने नाच गाने के साथ जमकर जश्न मनाया।

भारतीय एथलीटों ने Paris Paralympics 2024 में रचा इतिहास

आपको बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने कुल 19 पदक अपने नाम किए थे। वहीं इस बार सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए भारतीय एथलीटों ने कुल 29 पदक अपने नाम किए।

मालूम हो कि भारत कुल 29 पदक – 7 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य के साथ अंक तालिका में 18वें स्थान पर रहा।

दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

बताते चले कि भारतीय एथलीट आज दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयपोर्ट पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लोग जमकर नाचते नजर आए। खुशी का आलम यह था कि लोग हाथ में भारतीय एथलीटों के स्वागत के लिए माला लेकर खड़े थे। भारत ने Paris Paralympics 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण पद अपने नाम किए।

स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने जताई खुशी

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी और पेरिस पैरालिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने दिल्ली हवाई अड्डे पर न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि “मैं बहुत खुश हूं,

मैंने अच्छी तैयारी की थी, यह परिवार और कोच की मेहनत का नतीजा है। जब अच्छी तैयारी होती है तो आत्मविश्वास बढ़ता है। मेरी कोशिश देश को गौरवान्वित करने की है।”

टोक्यो पैरालंपिक 2020 का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

मालूम हो कि टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 पदक अपने नाम किया था। वहीं इस बार यानि पेरिस पैरालंपिक 2024 में सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 29 पदक भारत के झोली में डाले।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026