---Advertisement---

PBKS VS GT IPL 2023: पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू मैच में Mohit Sharma का जलवा, झटके 2 विकेट…देखें वीडियो

PBKS VS GT IPL 2023: आईपीएल 2023 का 18वां लीग मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मोहाली में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस में शामिल भारतीय टीम के होनहार खिलाड़ी मोहित शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 13, 2023 10:47 अपराह्न

PBKS VS GT IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

PBKS VS GT IPL 2023: आईपीएल 2023 का 18वां लीग मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच (PBKS VS GT IPL 2023) मोहाली में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस में शामिल भारतीय टीम के होनहार खिलाड़ी मोहित शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की। मोहित शर्मा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए। मोहित शर्मा की शानदार गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Mohit Sharma ने की शानदार गेंदबाजी 

दरअसल, मोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस को दो बड़े ब्रेक थ्रू दिए। मोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स को पहला झटका पारी के 13वें ओवर में दिया। मोहित शर्मा ने पारी के 13वें ओवर में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज जितेश शर्मा को आउट किया। जितेश शर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोहित ने पंजाब किंग्स को सबसे बड़ा झटका दिया, पंजाब किंग्स के सबसे आक्रामक बल्लेबाज सैम करन को शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर आउट किया। मोहित शर्मा की शानदार गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Also Read: IND VS PAK: अपने बयान से पलटे Javed Miandad, बोले- ‘भारत नहीं आना चाहता तो हमें ही बुला लें’

मोहित शर्मा ने 4.50 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की 

मोहित शर्मा ने इस मैच में बेहद किफायती गेंदबाजी की। मोहित शर्मा ने 4 ओवर में महज 18 रन देकर पंजाब किंग्स के दो विकेट चटकाए। इस दौरान मोहित शर्मा का इकोनॉमी रेट 4.50 का रहा, यानी मोहित शर्मा हर ओवर में 4.5 रन दिए। इंडियन प्रीमियर लीग की आधिकारी वेबसाइट पर मोहित शर्मा की किफायती गेंदबाजी की वीडियो अपलोड भी किया गया है। देखें मोहित शर्मा का वीडियो।

मोहित ने आईपीएल 2020 के बाद पहला मुकाबला खेला

मोहित शर्मा के आईपीएल करियर की बात करें तो मोहित शर्मा ने अभी तक 71 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने करीब 27 की औसत से 94 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान मोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर चार बल्लेबाजों को एक साथ आउट करना रहा है। बता दें कि मोहित शर्मा ने अपना अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला साल 2020 आईपीएल सीजन में खेला है। जिसके बाद आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 50 लाख रुपये देकर उन्हें खरीदा।

Also Read: IND VS PAK: अपने बयान से पलटे Javed Miandad, बोले- ‘भारत नहीं आना चाहता तो हमें ही बुला लें’

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026