---Advertisement---

PBKS VS GT IPL 2023: पंजाब के टॉप ऑर्डर ने गुजरात के गेंदबाजों के सामने किया सरेंडर, 50 रनों के भीतर गिरे 3 विकेट

PBKS VS GT IPL 2023: आईपीएल 2023 का 18वां लीग मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (PBKS VS GT IPL 2023) के बीच मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में एक बार फिर गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने पंजाब किंग्स के टॉप ...

Read more

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 13, 2023 8:47 अपराह्न

PBKS VS GT IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

PBKS VS GT IPL 2023: आईपीएल 2023 का 18वां लीग मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (PBKS VS GT IPL 2023) के बीच मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में एक बार फिर गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने पंजाब किंग्स के टॉप ऑर्डर को महज 52 रनों के भीतर ही समेट दिया। पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मोहम्मद शमी ने पहले ओवर में पंजाब किंग्स को दिया झटका

पंजाब किंग्स को पहला झटका मोहम्मद शमी ने किया। मोहम्मद शमी ने ओवर की दूसरी गेंद पर ही शानदार फॉर्म में चल रहे प्रभसिमरन सिंह को आउट कर दिया। शमी ने प्रभसिमरन सिंह को राशिद खान के हाथों कैच कराकर आउट किया। प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले आउट हुए। प्रभसिमरन सिंह के आउट होने के बाद आईपीएल 2023 में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले कप्तान शिखर धवन भी आउट हो गए। शिखर धवन महज 8 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: IND VS PAK: अपने बयान से पलटे Javed Miandad, बोले- ‘भारत नहीं आना चाहता तो हमें ही बुला लें’

गुजरात के गेंदबाजों के सामने पंजाब का टॉप ऑर्डर धराशाई

जोशुआ लिटिल ने शिखर धवन को पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। जोशुआ लिटिल ने धवन को अलजारी जोजफ के हाथों के कैच कराकर आउट किया। शिखर धवन के आउट होने के बाद पंजाब किंग्स को सबसे बड़ा झटका लगा। टीम के ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट जब आउट हुए। मैथ्यू शॉर्ट शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन राशिद खान ने मैथ्यू शॉर्ट की अपनी फिरकी में फंसाकर आउट किया। मैथ्यू शॉर्ट 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, इसी दौरान राशिद खान गेंदबाजी करने आए और मैथ्यू शॉर्ट राशिद खान की गेंद समझ नहीं पाए और क्लीन बोल्ड हो गए। गुजरात टाइटंस के अटैकिंग गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Also Read: IND VS PAK: अपने बयान से पलटे Javed Miandad, बोले- ‘भारत नहीं आना चाहता तो हमें ही बुला लें’

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026