---Advertisement---

PBKS VS RR IPL 2023: Nathan Ellis ने जोस बटलर का पकड़ा अविश्वसनीय कैच, देंखे वीडियो

PBKS VS RR IPL 2023: आईपीएल 2023 का 8वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मैच में नाथन एलिस ने बेहतरीन गेंजबाजी करते हुए जोस बटलर को आउट किया। नाथन एलिस ने अपनी ही गेंदबाजी पर जोस बटलर का शानदार कैच पकड़कर उन्हें आउट किया।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 5, 2023 11:16 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PBKS VS RR IPL 2023: आईपीएल 2023 का 8वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मैच में नाथन एलिस ने बेहतरीन गेंजबाजी करते हुए जोस बटलर को आउट किया। नाथन एलिस ने अपनी ही गेंदबाजी पर जोस बटलर का शानदार कैच पकड़कर उन्हें आउट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

नाथन एलिस ने पकड़ा शानदार कैच

पंजाब किंग्स के शानदार गेंदबाज नाथन एलिस पावरप्ले का आखिरी ओवर करने आए। नाथन एलिस ने 5वें ओवर की चौथी गेंद यॉर्कर गेंद की और जिसे जोस बटलर ने फिलिक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद जोस बटलर के कोने पर लगकर ऊंची उठ गई, जिसे नाथन एलिस ने दौड़कर डाइव लगाई और जोस बटलर का कैच पकड़ लिया। नाथन एलिस के शानदार कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  जोस बटलर इस मैच में सिर्फ 11 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान बटलर ने एक छक्का और एक चौका लगाया।

Also Read: PBSK VS RR IPL 2023: Jitesh Sharma ने राजस्थान के बेहतरीन स्पिनर को जमकर धोया, देखें वीडियो

नाथन एलिस को पंजाब ने 75 लाख में खरीदा 

नाथन एलिस ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में दो विकेट चटकाए। नाथन एलिस को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 में रिटेन किया। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 में नाथन एलिस को 75 लाख रुपये देकर रिटेन किया। बता दें कि आईपीएल 2022 में सिर्फ दो मैच खेले थे। जिसमें नाथन एलिस ने तीन विकेट चटकाए थे।

नाथन एलिस ने दो ओवर में 11 रन देकर दो विकेट लिए। बता दें पंजाब किंग्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 194 रन बनाए और पंजाब किंग्स को मैच जीतने के लिए 195 रनों का टारगेट दिया। पंजाब किंग्स के लिए सबसे अधिक रन कप्तान शिखर धवन ने बनाए। शिखर धवन ने 86 रनों की पारी खेली।

Also Read: PBSK VS RR IPL 2023: Jitesh Sharma ने राजस्थान के बेहतरीन स्पिनर को जमकर धोया, देखें वीडियो

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026