---Advertisement---

PBKS VS RR IPL 2023: Prabhsimran Singh ने राजस्थान की गेंदबाजों को जमकर कूटा, जड़ा आतिशी अर्धशतक

PBKS VS RR IPL 2023:  आईपीएल 2023 का 8वां मुकाबला बुधवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी कर रही है।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 5, 2023 9:03 अपराह्न | Updated: अप्रैल 5, 2023 10:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PBKS VS RR IPL 2023: आईपीएल 2023 का 8वां मुकाबला बुधवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी कर रही है। पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाजी ने शानदार शुरुआत की है। पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह ने अतिशी पारी के खेलते हुए अर्धशतक जड़ा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्रभसिमरन सिंह ने खेली आतिशी पारी

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कप्तान शिखर धवन ने पंजाब किंग्स को शानदार शुरुआत दिलाई है। दोनों बल्लेबाज ने पहले विकेट से लिए 90 रनों की साझेदारी की। प्रभसिमरन सिंह ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों की जमकर धुनाई की। प्रभसिमरन सिंह ने महज 34 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली। इस दौरान प्रभसिमरन सिंह ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों को 7 चौके और तीन छक्के लगाए।

प्रभसिमरन सिंह की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने पावरप्ले यानी (पहले 6 ओवर में) 63 रन बनाए। इन 63 रनों में प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से 48 रन निकले। प्रभसिमरन सिंह ने पावरप्ले में राजस्थान के गेंदबाजी की जमकर कुटाई की।

Also Read: PBSK VS RR IPL 2023: Jitesh Sharma ने राजस्थान के बेहतरीन स्पिनर को जमकर धोया, देखें वीडियो

प्रभसिमरन चार साल से पंजाब किंग्स के साथ 

प्रभसिमरन सिंह पंजाब की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। लेकिन प्रभसिमरन सिंह को पंजाब किंग्स ने पहली बार आईपीएल 2020 में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि प्रभसिमरन सिंह के आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2019 में हुई। आईपीएल 2020 में पंजाब किंग्स में शामिल होने के बाद अभी तक वह पंजाब किंग्स टीम के साथ हैं। प्रभसिमरन सिंह को आईपीएल 2020 और 2021 में सिर्फ दो मुकाबले खेले हैं और आईपीएल 2022 में सिर्फ एक मुकाबला खेलने को मिला। कुल प्रभसिमरन सिंह आईपीएल में 7 मुकाबले खेले, जिसमें सिर्फ 87 रन बनाए।

प्रभसिमरन सिंह को पंजाब ने 60 लाख में खरीदा

प्रभसिमरन सिंह को पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन में 60 लाख की बड़ी बोली लगाकर खरीदा था और आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह को 60 लाख रुपये देकर रिटेन किया। पंजाब किंग्स के फैंस उम्मीद करेंगे कि प्रभसिमरन सिंह ऐसे ही प्रदर्शन करते रहे और टीम को पहली बार खिताब जिताए।

Also Read: PBSK VS RR IPL 2023: Jitesh Sharma ने राजस्थान के बेहतरीन स्पिनर को जमकर धोया, देखें वीडियो

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026