---Advertisement---

PM Modi ने गेंदबाज उमेश यादव का बढ़ाया हौसला, पिता की अचानक मौत से लगा था गहरा झटका

PM Modi ने पत्र के माध्यम से गेंदबाज उमेश यादव के पिता की मृत्यु पर परिवार के लोगों से शोक संवेदना व्यक्त की। पत्र में पीएम ने उमेश के पिता बलराम यादव के संघर्षों का भी जिक्र किया।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 4, 2023 10:35 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: भारतीय टीम के बेहतरीन गेंदबाज उमेश यादव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। काफी समय से बीमार चल रहे उनके पिता बलराम यादव का 22 फरवरी को निधन हो गया। गेंदबाज उमेश यादव के पिता के निधन पर पीएम मोदी ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है। पीएम ने यह संवेदना एक पत्र के माध्यम से व्यक्त किया है और इस दुःख की घड़ी में उमेश यादव के साथ खड़े रहने की बात कही है।

गेंदबाज उमेश यादव को पीएम मोदी का पत्र

पीएम मोदी सुख हो या फिर दुख हमेशा देश के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में जब गेंदबाज उमेश यादव के पिता बलराम यादव के मृत्यु की खबर उन्होंने सुना तुरंत पत्र के माध्यम से गेंदबाज के इस दुःख की घड़ी में साथ खड़े हो गए। बता दें कि पीएम ने अपने पत्र के माध्यम से लिखा है कि ” प्रिय उमेश यादव, आपके पिता के मृत्यु की खबर सुनकर बहुत आहत हूं। पिता का इस तरह से छोड़कर चले जाना परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है।”

Also Read: IPL 2023: आईपीएल के लिए MS DHONI ने भरी हुंकार पहुंचे चेन्नई, शानदार तरीके से किया गया थाला का स्वागत, देखें VIDEO

पिता के त्याग और समर्पण ने बनाया क्रिकेटर

पीएम मोदी ने गेंदबाज उमेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि “उमेश क्रिकेट की दुनिया में तुम्हारा अब तक का सफर बहुत ही शानदार रहा है। लेकिन इसके पीछे आपके पिता बलराम यादव का समर्पण और त्याग है, जो कभी भी नहीं भुलाया जा सकता।” वहीं इस पत्र को पढ़ने के बाद गेंदबाज उमेश यादव ने भी पीएम मोदी का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है।

Also Read: WPL 2023: कल से शुरू होगा महिला क्रिकेट का नया दौर, क्रिकेट महाकुंभ से पहले जान ले पांचों टीमों का पूरा स्क्वाड

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026