---Advertisement---

Prithvi Shaw: शॉ ने विदेशी धरती पर मचाया कोहराम, बल्ले से खूब बरसाए रन, देखें वीडियो

Prithvi Shaw: भारतीय टीम में मौके की तलाश में भारत के धुआंधार बल्लेबाज और ओपनर पृथ्वी शॉ विदेशी धरती पर काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए पहुंचे हुए हैं। काउंटी क्रिकेट में शॉ का अभी तक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, पर उन्होंने एक ही मैच में पूरा पासा पलट दिया है। शॉ ने विदेशी ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 10, 2023 5:25 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Prithvi Shaw: भारतीय टीम में मौके की तलाश में भारत के धुआंधार बल्लेबाज और ओपनर पृथ्वी शॉ विदेशी धरती पर काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए पहुंचे हुए हैं। काउंटी क्रिकेट में शॉ का अभी तक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, पर उन्होंने एक ही मैच में पूरा पासा पलट दिया है।

शॉ ने विदेशी धरती पर रचा इतिहास

लगातार खराब फॉर्म के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ का बल्ला आखिरकार चलना शुरू हो गया है। इंग्लैंड के घरेलु टूर्नामेंट रॉयल लंदन वनडे कप में पृथिवी शॉ ने कारनामा कर दिखाया है। शॉ यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय हैं।
बता दें कि इस टूर्नामेंट में वे नॉर्थहैम्पटनशायर की तरफ से खेल रहे हैं। टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैचों में उनका प्रदर्शान कुछ खास नहीं था। समरसेट के खिलाफ तीसरे मैच में उनका बल्ला खूब गरजा और उन्होंने 153 गेंदों पर 244 रन का विशाल स्कोर बना डाला।

पृथ्वी ने की रनों की बारिश

समरसेट के खिलाफ तीसरे मुकाबले में पृथ्वी ने रनों की बरसात कर दी। इस मैच में उन्होंने कुल 153 गेंदों पर 244 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 28 चौके और 11 छक्के जड़े। उनकी 244 रनों की विशाल पारी की बदौलत नॉर्थहैम्पटनशायर ने 415 रन का स्कोर खड़ा किया। पृथ्वी शॉ का लिस्ट-A करियर में यह दूसरा दोहरा शतक था। इससे पहले उन्होंने साल 2021 में मुंबई से खेलते हुए पुडुचेरी के खिलाफ 227 रन की पारी खेली थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026