---Advertisement---

PSL 2023: शाहीन अफरीदी की आतिशी पारी से जीता लाहौर कलंदर्स, दूसरी बार जीता खिताब

PSL 2023: मुल्तान को मैच जीतने के लिए लास्ट बॉल पर 4 रन चाहिए थे। लेकिन आखिरी गेंद पर केवल दो रन ही बन सके। इसके कारण मुल्तान की टीम 1 रन से हार गई। 

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 19, 2023 12:16 अपराह्न

PSL 2023
Follow Us
---Advertisement---

PSL 2023: शाहीन अफरीदी की लाहौर कलंदर्स ने मोहम्मद रिजवान की मुल्तान सुल्तांस को एक रन से हराकर पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल जीत लिया।  कलंदर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फखर ज़मान और मिर्ज़ा बेग ने अपनी टीम को धीमी लेकिन स्थिर शुरुआत दी। बेग 4.3 ओवर के बाद आउट हो गए। पावरप्ले के निर्धारित 6 ओवरों में  लाहौर की टीम 43 रन बना सकी। शैफिक तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए और 40 गेंदों पर शानदार 65 रन बनाकर पारी को अच्छे टोटल तक पहुंचाया।

शाहीन अफरीदी ने बल्ले से सभी को चौंकाया

लाहौर कलंदर्स की पारी को असली फायदा शाहीन अफरीदी के बल्ले से मिला। जिन्होंने लाहौर को पहली पारी में 200 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। शाहीन अफरीदी ने केवल 15 गेंदों में 44 रन ठोक डाले। ये मैच में बड़ा अंतर साबित हुआ। एक टेलेंडर ने आकर टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मुल्तान के गेंदबाज़ों की धुनाई कर दी।

ये भी पढ़ें: Cricket Viral Video: जब Mitchell Johnson को भारी पड़ा था Virat Kohli से पंगा लेना, तोड़ा था कंगारुओं की अकड़

ऐसी रही मुल्तान सुल्तान की पारी

200 रनों का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तांस की शुरुआत काफी अच्छी रही और उसने 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 100 से ज्यादा रन बनाए। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ रिले रोसौव तीसरे नंबर पर आए और उन्होंने 32 गेंदों पर 52 रन बनाकर शानदार पारी खेली। पोलार्ड और टिम डेविड ज्यादा कुछ नहीं कर सके। इसी के परिणाम स्वरूप ये मैच आखिरी ओवर तक चला गया। मुल्तान सुल्तांस को पीएसएल फाइनल जीतने के लिए 13 रन चाहिए थे। ओवर के पहले पांच गेंदों में 9 रन बन सके। आखिरी गेंद में मुल्तान को एक चौके की ज़रूरत थी। लेकिन आखिरी गेंद में सिर्फ दो रन ही बन पाए। इस तरह से लाहौर कलंदर्स ने फाइनल मैच को एक रन के अंतर से जीत लिया।

शाहीन अफरीदी बने प्लेयर ऑफ द मैच

इहसानुल्लाह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, जबकि शाहीन अफरीदी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026