---Advertisement---

टीम इंडिया में Sarfaraz Khan को जगह नहीं मिलने पर R Ashwin ने दिया बड़ा बयान कहा – ‘बदकिस्मती से वह सिलेक्ट नहीं हो पा रहे हैं’

R Ashwin on Sarfaraz Khan: टीम इंडिया के बेहतरीन स्पिनरों में से एक रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में धमाल मचाने वाले मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) के लिए अपने यूटुब चैनल पर उनके लिए कुछ बड़ा बयान (R Ashwin on Sarfaraz Khan) दिया है। आप को बता दें कि, ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 30, 2023 2:32 अपराह्न

R Ashwin on Sarfaraz Khan
Follow Us
---Advertisement---

R Ashwin on Sarfaraz Khan: टीम इंडिया के बेहतरीन स्पिनरों में से एक रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में धमाल मचाने वाले मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) के लिए अपने यूटुब चैनल पर उनके लिए कुछ बड़ा बयान (R Ashwin on Sarfaraz Khan) दिया है। आप को बता दें कि, लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी नहीं चुना गया है। लेकिन अब रविचंद्रन अश्विन उनके पक्ष में उतरे हैं।

रविचंद्रन अश्विन ने की सरफराज की जमकर तारीफ

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर सरफराज खान की तारीफ में बहुत कुछ कहा। उन्होंने अपने वीडियो में सबसे पहले कहा कि, ‘मैं इस बल्लेबाज के बारे में कहां से शुरू करूं? सरफराज खान. उन्हें चुना जाना चाहिए या नहीं, इस पर बहुत बहस हुई है। लेकिन वह चयन की परवाह नहीं कर रहा है, दोस्तों। 2019-20 सीजन में उन्होंने 900 रन बनाए थे। 2020-21 सीज़न में एक बार फिर उन्होंने 900 रन बनाए।’

Also Read: RISHABH PANT HEALTH UPDATE: मैदान पर जल्द वापसी करेंगे ऋषभ पंत, खिलाड़ी की हेल्थ से जुड़ी खुशखबरी आई सामने

शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं सरफराज खान

रविचंद्रन अश्विन ने आगे भी टीम इंडिया में उनके सेलेक्शन पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि, ‘अपने सीज़न में, उन्होंने लगभग 600 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से एक मजबूत बयान दिया है। वह पिछले तीन सत्रों में 100 से अधिक की औसत से भी उच्च स्ट्राइक-रेट पर है। सरफराज खान न सिर्फ चयन के दरवाजे तोड़ रहे हैं। वह उन्हें जला रहा है। लेकिन दुर्भाग्य से, वह वर्तमान में चयनित नहीं हो रहा है। चयनित नहीं होने के बावजूद, उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मुंबई के लिए एक शानदार पारी खेली, जिसमें मुंबई हार गई।

Also Read: U19 WOMEN’S T20 WORLD CUP FINAL: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, फाइनल मैच में 7 विकेट से इंग्लैंड को हराकर जीता वर्ल्ड कप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026