---Advertisement---

पाकिस्तानी क्रिकेटर Raza Hassan रचाएंगे हिंदू लड़की से शादी, फोटो देख फैंस ने दी प्रतिक्रिया; जानें पूरी डिटेल

Raza Hassan: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रजा हसन जल्द ही हिंदू लड़की से शादी करने वाले है। इसकी जानकारी हसन ने अपने एक्स हैंडल पर दी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 6, 2024 7:05 अपराह्न

Raza Hassan
Follow Us
---Advertisement---

Raza Hassan: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रजा हसन जल्द ही हिंदू लड़की से शादी करना चाहते है। दरअसल इसकी जानकारी खुद रजा हसन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से दी। हालांकि पाकिस्तान के कई ऐसे क्रिकेटर है जिन्होंने भारतीय लड़की से शादी की है। वहीं इस लिस्ट में जल्द ही एक नया नाम जुड़ने वाला है। बता दें कि दोनों ने न्यूयॉर्क में सगाई रचाई और आगामी जनवरी-फरवरी में वह शादी कर सकते है।

रजा हसन ने क्या कहा

दरअसल पूर्व क्रिकेटर ने इसकी जानकारी खुद दी। उन्होंने कहा कि बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रजा हसन (Raza Hassan) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पूजा के साथ एक फोटो शेयर की। उन्होंने कहा कि

“यह बताते हुए मुझे खुशी हो रही है कि मैंने सगाई कर ली है। मैंने अपने प्यार से पूरी जिंदगी साथ बिताने का सवाल पूछा और वह तैयार हो गई! अपने नए सफर के लिए हम उत्साहित हैं। इसके बाद उन्होंने एंगैज्ड और ऑवर जर्नी बिगिंस का हैशटैग पोस्ट किया है। पाकिस्तान की वेबसाइट क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक रजा हसन की होने वाली पत्नी का नाम पूजा बोमन है और वह भारत की रहने वाली है”।

फोटो देख फैंस ने दी प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर ने जैसे ही फोटो डाली लोगों ने जमकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि “बहुत- बहुत मुबारक हो उस्ताद जी”, वहीं दूसरे यूजर ने भी रजा हसने को बधाई दी।

रजा हसन का क्रिकेट करियर

रजा हसन ने पाकिस्तान के लिए एक वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे में एक और टी20 में 10 विकेट लिए हैं। रजा ने अक्टूबर 2014 में वनडे में डेब्यू किया जो उनका पहला और आखिरी वनडे साबित हुआ।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 8, 2026