---Advertisement---

RCB VS DC IPL 2023: बैंगलौर के गेंदबाजों का कहर, 1 रन पर दिल्ली कैपिटल्स का टॉप ऑर्डर OUT

RCB VS DC IPL 2023: आईपीएल 2023 का 20वां मैच रॉयल चैंलेजर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों का कहर देखने को मिला।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 15, 2023 5:58 अपराह्न

RCB VS DC IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

RCB VS DC IPL 2023: आईपीएल 2023 का 20वां मैच रॉयल चैंलेजर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों का कहर देखने को मिला। आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज एक रनों पर ही दिल्ली कैपिटल्स के टॉप ऑर्डर से लेकर मध्यक्रम को धराशाई कर दिया। आरसीबी की शानदार गेंदबाजों का वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है।

आरसीबी के गेंदबाजों का कहर 

आरसीबी टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में दिया, जब पारी के पहले ही ओवर की चौथे गेंद पर अनुज रावत ने उन्हें रन आउट कर दिया। पृथ्वी शॉ के रन आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए मिचेल मार्श भी आउट हो गए। मिचेल मार्श बिना खाता खोले आउट हुए। मिचेल मार्श को वानेल पार्नेल ने अपनी शानदार गेंद पर विराट कोहली के हाथों कैच कराकर आउट किया। मार्श के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए यश धुल आए। मिचेल मार्श के आउट होने का वीडियो।

Also Read: Glenn Phillips की मंगेतर Kate Victoria की खूबसूरती देख आप भी हो जाएंगे हैरान, नहीं हैं किसी अभिनेत्री से कम

वॉर्नर भी नहीं कर सके कुछ कमाल

यश धुल भी ज्यादा देर तक विकेट पर टिक नहीं सके और आउट हो गए।  मोहम्मद सिराज ने पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर यश धुल को एलबीडबल्यू बोल्ड करके आउट कर दिया। यश धुल के विकेट के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 1 रन पर तीन विकेट हो गया। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के विकेट को रूकने का सिलसिला यहीं नहीं रूका। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान डेविड वॉर्नर भी पारी के 6वें ओवर में आउट हो गए।

डेविड वॉर्नर 13 गेंदों 19 रन बनाकर आउट हुए। वॉर्नर ने इस पारी के दौरान चार चौके लगाए। डेविड वार्नर को विजयकुमार वैशाक ने विराट कोहली के हाथों कैच कराकर आउट किया। आरसीबी की शानदार गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। डेविड वार्नर के आउट होने का वीडियो।

Also Read: Glenn Phillips की मंगेतर Kate Victoria की खूबसूरती देख आप भी हो जाएंगे हैरान, नहीं हैं किसी अभिनेत्री से कम

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026