---Advertisement---

RCB vs DC WPL 2023: कागजी शेर हुए मैदान पर ढेर, अपने पहले मैच में ही RCB महिला टीम को मिली 60 रनों से करारी हार

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की तीन ने 20 ओवर में 223/2 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 163 रन ही बना सकी और टीम को 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 5, 2023 6:50 अपराह्न | Updated: मार्च 5, 2023 8:05 अपराह्न

RCB vs DC WPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

RCB vs DC WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत हो चुकी है और आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के (RCB vs DC WPL 2023) बीच लीग का दूसरा मैच खेला गया। आज के मुकाबले में RCB टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की तीन ने 20 ओवर में 223/2 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 163 रन ही बना सकी और टीम को 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

आरसीबी को मिली हार

ऑक्शन में आरसीबी की टीम ने अपनी टीम में कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया था और उम्मीद की जा रही थी आरसीबी की टीम इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाएगी। लेकिन ऐसा पहले मैच में बिलकुल भी देखने को नहीं मिला। RCB टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। इसके बाद बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज नहीं चला और टीम को 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली टीम की तरफ से गेंदबाज तारा नारिस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटका।

Also Read: RCB VS DC WPL 2023: बल्ले से धमाल के बाद SHAFALI VERMA का दिखा फील्डिंग में जादू, एक हाथ से लपका अद्भुत कैच, देखें VIDEO

डीसी के बल्लेबाजों ने लूटी महफ़िल

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम को शैफाली वर्मा और मेग लैनिंग ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई है। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 14.3 ओवर में 162 रनों की पार्टरनशिप की। शैफाली वर्मा ने 84 रन बनाकर आउट हुई। उनके अलावा कप्तान मेग लैनिंग ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मात्र 43 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली। इन दोनों के बल्लेबाजों के दम पर दिल्ली की टीम ने अपने 20 ओवर में 223 रन बनाए और आरसीबी टीम के सामने 224 रनों का लक्ष्य रखा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

RCBW: स्मृति मंधाना (c), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह, दिशा कासत, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (wk), कनिका आहूजा।

DCW: शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), मारिजान कप्प, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन।

Also Read: RCB VS DC WPL 2023: आरसीबी की कप्तान SMRITI MANDHANA ने जड़ा खड़े-खड़े गगनचुंबी छक्का, शॉट में दिखी ‘दादा’ की झलक, देखें VIDEO

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026