---Advertisement---

RCB VS LSG IPL 2023: मैदान में अचानक हुआ ऐसा की खिलाड़ियों के उड़े होश, देखें Video

RCB VS LSG IPL 2023: आईपीएल 2023 का 15वां मुकाबला रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में एक ऐसा वाक्या हुआ, जिसे देखकर मैदान में मौजूद सभी खिलाड़ी और बल्लेबाज हैरान हो गए। इस अविश्वसनीय घटना का वीडियो सोशस मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 10, 2023 10:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

RCB VS LSG IPL 2023: आईपीएल 2023 का 15वां मुकाबला रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और 20 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बनाए। लेकिन पारी के 20 ओवर में एक ऐसा वाक्या हुआ, जिसे देखकर मैदान में मौजूद सभी खिलाड़ी और बल्लेबाज हैरान हो गए। इस अविश्वसनीय घटना का वीडियो सोशस मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मैदान पर अचानक आया बाज

दरअसल पारी का 20वां ओवर मार्क वुड कर रहे थे। मार्क वुड 20वें ओवर की दूसरी गेंद जैसे ही करने गए वैसे ही बाज पर अचानक बाज उड़ते हुए आ गया और मार्क वुड अचानक रूक गए, जिसके बाद बल्लेबाज कर रहे ग्लेन मैक्सवेल में बेहतरीन रिएक्शन दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहा है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने भी इस पर काफी अच्छा रिएक्शन दिया। देखें वीडियो

विराट कोहली ने खेली शानदार पारी 

आरसीबी ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में बेहतरीन 212 रन बनाए। विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने आरसीबी की शानदार शुरुआत दी। विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली। इस दौरान विराट कोहली ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। आरसीबी के फैंस ने विराट कोहली की बल्लेबाजी का जमकर लुफ्त उठाया।

कप्तान डुप्लेसिस और मैक्सवेल ने खेली आतिशी पारी

विराट कोहली के अलावा इस मैच में कप्तान फाफ डु प्लेसिस और टीम के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 46 गेंदों पर शानदार 79 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान फाफ डु प्लेसिस ने 5 चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं मैक्सवेल ने भी आतिशी बल्लेबाजी की। मैक्सवेल ने 59 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली और टीम के स्कोर को 212 रनों तक पहुंचाया। आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को मैच जीतने के लिए 213 रनों का लक्ष्य दिया।

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 25, 2026

Shoaib Akhtar

फ़रवरी 24, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 24, 2026

Mohammad Amir

फ़रवरी 23, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 23, 2026