---Advertisement---

RCB VS LSG IPL 2023: Virat Kohli ने लखनऊ के गेंदबाजों को जमकर कूटा, सीजन का लगाया दूसरा अर्धशतक

RCB VS LSG IPL 2023: आईपीएल 2023 का 15वां लीग मैच रॉयल चैंलजर्स बैंगलौर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) का कहर देखने को मिला। विराट कोहली ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 10, 2023 8:47 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

RCB VS LSG IPL 2023: आईपीएल 2023 का 15वां लीग मैच रॉयल चैंलजर्स बैंगलौर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) का कहर देखने को मिला। विराट कोहली ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। विराट कोहली के अर्धशतक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विराट कोहली ने लगाया आक्रामक अर्धशतक

विराट कोहली (Virat Kohli) ने आरसीबी के तीसरे लीग मुकाबले में एक बार फिर आक्रामक बल्लेबाजी कर फैंस को फिर झुमने पर मजबूर कर दिया। विराट कोहली ने बैंगलौर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। विराट कोहली (Virat Kohli) ने आरसीबी की पारी की शुरुआत की। विराट कोहली ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 44 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली। इस दौरान विराट कोहली ने चार चौके और चार छक्के लगाए। विराट कोहली की आतिशी बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Also Read:Cricket Viral Video: जब 24 की उम्र में ही दिखा था Virat Kohli का रौद्र रूप, 86 गेंदों में जड़ दिए थे 133 रन

विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली थी मैच जिताऊ पारी 

विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल 2023 में अपना दूसरा अर्धशतक लगाया है। विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में आरसीबी के पहले लीग मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच जिताऊ पारी खेली थी। विराट कोहली ने आईपीएल 2023 के पहले लीग मुकाबले मुंबई इंडियंस के खिलाफ 82 रनों की मैच जिताऊ नाबाद पारी खेली थी, उसके बाद आज भी विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा है। इसके साथ ही विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल 2023 की तीन पारी में दो अर्धशतक जड़ दिए हैं। आरसीबी के फैंस चाहेंगे विराट कोहली का यह शानदार फॉर्म जारी रहे और वह टीम के लिए ऐसे ही आईपीएल के इस सीजन रन बनाते रहे।

Also Read:Cricket Viral Video: जब 24 की उम्र में ही दिखा था Virat Kohli का रौद्र रूप, 86 गेंदों में जड़ दिए थे 133 रन

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 25, 2026

Shoaib Akhtar

फ़रवरी 24, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 24, 2026

Mohammad Amir

फ़रवरी 23, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 23, 2026