---Advertisement---

RCB vs MI WPL 2023: मुंबई पलटन ने किया आरसीबी को ढेर, 4 विकेट से जीता मैच

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी टीम अपने 20 ओवर में 125 रन ही बना सकी और मुंबई की टीम ने इस छोटे से लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लिया और 4 विकेट से मैच में जीत हासिल की। मुंबई की यह इस लीग में 6वीं जीत रही।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 21, 2023 6:42 अपराह्न

RCB vs MI WPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

RCB vs MI WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और मुंबई इंडियंस (RCB vs MI WPL 2023) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी टीम अपने 20 ओवर में 125 रन ही बना सकी और मुंबई की टीम ने इस छोटे से लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लिया और 4 विकेट से मैच में जीत हासिल की। मुंबई की यह इस लीग में 6वीं जीत रही।

मुंबई ने जीता मैच

बैंगलोर द्वारा दिए गए 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने शानदार शुरुआत की और इस शुरुआत को अंत तक बनाए रखी और मैच को 4 विकेट से जीत लिया। मुंबई की तरफ से दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। मुंबई की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को मात्र 16.3 ओवर में ही हासिल कर ली और इस लीग की 6वीं जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही मुंबई पहले स्थान पर पहुंच गई है। आप को बता दें कि लीग के मैचों के बाद जो टीम पहले स्थान पर रहेगी वह सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

Also Read: RCB vs MI WPL 2023: 4,4,4,6,6…Richa Ghosh ने लगाई बाउंड्री की झड़ी, देखें Video

आरसीबी ने बनाए 125 रन

टॉस हारकर बल्लेबाजी कर रही आरसीबी टीम की शुरुआत खराब रही और टीम मुश्किल में नजर आ रही है। अपने 20 ओवर में आरसीबी की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना सकी। ऋचा के अलावा एलिसे पेरी ने 38 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। वहीं, मुंबई की तरफ से अबतक अमेलिया केर ने 3 और नेट साइवर-ब्रंट और वोंग ने 2-2 विकेट चटकाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

RCB Team: स्मृति मंधाना (c), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, दिशा कासत, मेगन शुट्ट, आशा शोभना, प्रीति बोस, हीथर नाइट, ऋचा घोष।

MI Team: नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (c), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्रकार, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया।

Also Read: RCB vs MI WPL 2023: Smriti Mandhana के इस खूबसूरत शॉट पर आप हार बैठेंगे दिल, देखें Video

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026