---Advertisement---

RCB VS RR IPL 2023: Glenn Maxwell ने खेली तूफानी पारी, चौकों-छक्कों की कर दी बारिश…देखें वीडियो

RCB VS RR IPL 2023: आईपीएल 2022 का 32वां लीग मुकाबला आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार अर्धशतक लगाया।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 23, 2023 5:02 अपराह्न

RCB VS RR IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

RCB VS RR IPL 2023: आईपीएल 2022 का 32वां लीग मुकाबला आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार अर्धशतक लगाया। ग्लेन मैक्सवेल ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। मैक्सवेल की बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मैक्सवेल ने बल्ले से मचाया तूफान

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने शुरुआती ओवर में आरसीबी को दो झटके दिए। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल ने आतिशी बल्लेबाजी की। मैक्सवेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। मैक्सवेल ने इस पारी के दौरान 6 चौके और 4 छक्के लगाए। इस दौरान मैक्सवेल ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। मैक्सवेल ने 44 रन सिर्फ ब्राउंड्री के जरिए बनाए। मैक्सवेल अभी भी 44  गेंदों पर 77  रन बनाए। मैक्सवेल की बल्लेबाजी का वीडियो।

Also Read: RCB VS RR IPL 2023: Trent Boult की रफ्तार का कहर, Virat Kohli को आउट कर जड़ा सैकड़ा…देखें Video

मैक्सवेल ने लगाया सीजन का दूसरा अर्धशतक 

ग्लेन मैक्सवेल के लिए आईपीएल का यह सीजन अच्छा रहा है। उन्होंने करीब करीब हर मैच में आरसीबी के लिए आक्रामक पारी खेली है। ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2023 में अभी तक खेले गए 6 मुकाबलों में करीब 36 की औसत से 176 रन बनाए बनाए हैं। इस दौरान मैक्सवेल ने दो अर्धशतक भी लगाए हैं। इस दौरान मैक्सवेल का बेस्ट स्कोर 76 रन रहा है। बता दें आरसीबी राजस्थान रॉयल्स के साथ अपना 7वां लीग मुकाबला खेल रही है और इस मैच में भी मैक्सवेल ने अर्धशतक बना दिया है। जिसके बाद वह इस सीजन में कुल तीन अर्धशतक बना चुके हैं।

मैक्सवेल का आईपीएल करियर 

ग्लेन मैक्सवेल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 116 आईपीएल मुकाबले खेले है, जिसमें उन्होंने करीब 26 की औसत से 2500 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 15 बार 50 रनों से अधिक की पारी खेली है। आईपीएल में मैक्सवेल का बेस्ट स्कोर 95 रन रहा है। इसके साथ ही मैक्सवेल ने 116 मुकाबलों में 29 विकेट भी लिए हैं। मैक्सवेल का बॉलिंग में बेहतरीन प्रदर्शन 15 रन देकर दो बल्लेबाजों को एक साथ आउट करना रहा है।

Also Read: RCB VS RR IPL 2023: Trent Boult की रफ्तार का कहर, Virat Kohli को आउट कर जड़ा सैकड़ा…देखें Video

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026