---Advertisement---

RCB VS RR IPL 2023: बैंगलौर ने राजस्थान को 7 रनों से रौंदा, Glenn Maxwell ने खेली तूफानी पारी

RCB VS RR IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 32वां लीग मुकाबला रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रनों से करारी शिकस्त दी।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 23, 2023 7:31 अपराह्न

RCB VS RR IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

RCB VS RR IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 32वां लीग मुकाबला रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने टूर्नामेंट में चौथी जीत हासिल की। इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स को मुकाबला जीतने के लिए 190 रनों का टागरेट दिया। लेकिन राजस्थान की टीम 20 ओवर में सिर्फ 182 रन ही बना सकी।

विराट कोहली गोल्डन डक पर आउट

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन आरसीबी की शुरुआत इस मैच में कुछ खास नहीं रही। टेंट्र बोल्ट ने रन मशीन विराट कोहली को पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू बोल्ड कर आउट कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी का जिम्मा कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने उठाया। दोनों बल्लेबाजों ने राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। मैक्सवेल और डु प्लेसिस ने आक्रामक बल्लेबाज करते हुए अर्धशतक लगाया।

Also Read: RCB VS RR IPL 2023: Trent Boult की रफ्तार का कहर, Virat Kohli को आउट कर जड़ा सैकड़ा…देखें Video

मैक्सवेल और डु प्लेसिस ने खेली तूफानी पारी 

ग्लेन मैक्सवेल ने राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 44 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली तो वहीं कप्तान डु प्लेसिस ने 39 गेंदों पर 62 रन बनाए। मैक्सवेल ने अपनी 77 रनों की पारी के दौरान 6 चौके और चार छक्के लगाए। जबकि कप्तान डु प्लेसिस ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 8 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं राजस्थान की ओर से सबसे सफल गेंदबाज ट्रेंट बोल्ड रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया। मैक्सवेल की तूफानी अर्धशतक का वीडियो।

यशस्वी और देवदत्त पड़िक्कल के अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप

आरसीबी के 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी बेकार रही। मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में जोस बटलर को आउट कर दिया बटलर बिना खाता खोले आउट हुए। जिसके बाद बल्लेबाजी का जिम्मा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पड़िक्कल ने उठाया। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन टीम को मैच नहीं जिता सके। यशस्वी जायसवाल 37 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं पडिक्कल 34 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा टीम का कोई बल्लेबाज रन नहीं बना सका और राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 182 रन ही बना सकी और मैच 7 रनों से हार गई। यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी का वीडियो।

Also Read: RCB VS RR IPL 2023: Trent Boult की रफ्तार का कहर, Virat Kohli को आउट कर जड़ा सैकड़ा…देखें Video

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026