---Advertisement---

RCB Vs SRH IPL 2026: Virat Kohli और Devdutt Padikkal की तूफानी पारी से जीती आरसीबी, मगर इन 2 खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा मैच का टर्निंग प्वॉइंट

RCB Vs SRH IPL 2026: आरसीबी बनाम एसआरएच आईपीएल 2026 मैच में विराट कोहली ने दमदार पारी खेली। साथ में देवदत्त पाडिक्कल ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर तूफानी इनिंग खेलकर आरसीबी को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 29, 2026 10:57 पूर्वाह्न

RCB Vs SRH IPL 2026
Follow Us
---Advertisement---

RCB Vs SRH IPL 2026: क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग मतलब आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज बीते दिन से हो गया है। पहले मुकाबला आरसीबी बनाम एसआरएच आईपीएल 2026 के बीच खेला गया। हर बार की तरह इस बार भी मैच में ढेर सारे चौके और छक्के देखने को मिले। साथ ही पिछले साल की चैंपियन टीम आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गजब का खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हर कोई स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की धांसू पारी की चर्चा कर रहा है। मगर आरसीबी को जीत दिलाने के लिए अन्य 2 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जो कि मुकाबले का टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ।

आरसीबी बनाम एसआरएच आईपीएल 2026 मैच में ये था टर्निंग प्वॉइंट

शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया। ऐसे में आरसीबी की तरफ से डेब्यू करने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जेकब डफी के लिए यह मैच काफी खास रहा। कीवी बॉलर ने अपने 4 ओवरों में सिर्फ 22 रन दिए और 3 महत्वपूर्ण विकेट निकाली। इसमें अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और नीतीश कुमार रेड्डी को आउट किया।

वहीं, आरसीबी बनाम एसआरएच आईपीएल 2026 मैच के दूसरे खिलाड़ी, जो मैच के टर्निंग प्वॉइंट रहे। उनमें इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट शामिल है। जी हां, मुकाबले में उन्होंने बल्ले से केवल 8 रन बनाए। मगर फिल्डिंग करते हुए 2 शानदार कैच लपके। फिल साल्ट ने एसआरएच के कप्तान ईशान किशन और साउथ अफ्रीका के तूफानी बैटर हेनरिक क्लासेन का लाजवाब कैच लिया और उन्हें ज्यादा रन बनाने से रोक दिया। वरना एसआरएच की टीम और बड़ा स्कोर बनाती।

विराट कोहली और देवदत्त पाडिक्कल ने खेली धांसू पारी

आईपीएल के पहले मुकाबले में एसआरएच ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 201 रन बनाए। इसमें कप्तान ईशान किशन ने दमदार 80 रनों की पारी खेली। साथ में हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा ने अहम इनिंग खेलकर टीम को 200 पार पहुंचाया। इसके बाद 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने शुरू से ही तूफानी अंदाज अपनाया। देवदत्त पाडिक्कल ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर 26 गेंदों पर 61 रनों की ताबड़तोड़ इनिंग खेली। आखिर में विराट कोहली ने 16वें ओवर में ही मुकाबले को समाप्त किया और आरसीबी को शानदार जीत दिलाई।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 29, 2026

Bihar Board 10th Result 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

UP Board 10th 12th Result

मार्च 29, 2026

Rashifal 29 March 2026

मार्च 28, 2026