Rishabh Pant: बुधवार को लखनऊ में इतिहास को दोहराया गया। क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खिलाड़ी एक दूसरे का रिकॉर्ड तोड़ते हैं। मगर जब क्रिकेट से इतर मैच के बाद कप्तान और और टीम मालिक के बीच चर्चा होती है, तो सारी दुनिया की नजरें ठहर जाती हैं। ऐसा ही कुछ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में देखने को मिला। बुधवार को एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का मैच था। मुकाबले के बाद एलएसजी के कप्तान और टीम के ऑनर संजीव गोयनका के मध्य गहन चर्चा कैमरे में कैद हो गई।
ऋषभ पंत के साथ टीम के मालिक ने किया केएल राहुल जैसा व्यवहार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ऋषभ पंत और संजीव गोयनका के बीच होने वाली बातचीत की फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन दोनों के साथ मैदान पर टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर भी नजर आए। इस दौरान पहले मुकाबले में एलएसजी के खिलाड़ियों ने जैसा प्रदर्शन किया, उसे लेकर चर्चा का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, इनके बीच आखिर क्या बातचीत हुई, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। मगर यूजर्स को एलएसजी के पूर्व कप्तान केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच हुई आईपीएल 2024 की बात याद आ गई। राहुल और टीम मालिक के मध्य हुई इस बात ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद राहुल ने एलएसजी से किनारा कर लिया।
Sanjiv Goenka belting LSG captain Rishabh Pant after today’s loss. pic.twitter.com/DnElMSWWZp
— JJ (@IdliHaterr) April 1, 2026
Sanjiv Goenka and Rishabh pant 😭 pic.twitter.com/0RzMSkp0vE
— Faiyaz (@FaiyazWhat) April 1, 2026
Sanjiv Goenka chats with Rishabh Pant after LSG loss to DC.
Same scene we saw with KL Rahul.#LSGvsDC #SanjivGoenka #RishabhPant #KLRahul pic.twitter.com/a5UGm40bAy
— MK Sharma ✍️ (@EmediaManoj) April 1, 2026
ऋषभ पंत और संजीव गोयनका की बातचीत पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वहीं, ऋषभ पंत और गोयनका के बीच हुई इस चर्चा के बाद यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन्स दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘ठेठ कॉर्पोरेट सोच पहले उन्होंने के.एल. राहुल के साथ भी ऐसा ही किया था।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘जल्द ही वह टीम से बाहर हो जाएगा।’ जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कुछ भी नकारात्मक या कठोर नहीं, बस एक सामान्य चर्चा।’
उधर, अगर एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स के मैच की बात करें, तो दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता था। पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में 141 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान किसी ने भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। ऐसे में दिल्ली की टीम ने 18वें ओवर में 145 रन बनाकर 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
