---Advertisement---

Rishabh Pant का मुंबई के अस्पताल में हुआ लिगामेंट का ऑपरेशन, जानें कैसी है अब शानदार खिलाड़ी की हेल्थ

Rishabh Pant: टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आज उनके लिगामेंट का ऑपरेशन हुआ और डॉ परदिलवाला और उनकी टीम द्वारा ऋषभ पंत के लिगामेंट का ऑपरेशन सफल रहा है। आप को बता दें कि, 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत के कार का एक्सीडेंट हो गया ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 7, 2023 6:09 अपराह्न

Rishabh Pant
Follow Us
---Advertisement---

Rishabh Pant: टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आज उनके लिगामेंट का ऑपरेशन हुआ और डॉ परदिलवाला और उनकी टीम द्वारा ऋषभ पंत के लिगामेंट का ऑपरेशन सफल रहा है। आप को बता दें कि, 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत के कार का एक्सीडेंट हो गया था और उनका इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा था लेकिन BCCI ने उनके लिगामेंट ऑपरेशन के लिए अभी कुछ दिन पहले मुंबई के अस्पताल में उनको शिफ्ट करा दी थी।

तीन घंटो तक चला ऑपरेशन

टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज ऋषभ पंत का आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया। ऋषभ पंत को लिगामेंट में बहुत ज़्यादा चोट आई थी जिसकी वजह से आज उनका लिगामेंट का ऑपरेशन हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक ऋषभ पंत का तीन घंटे तक ऑपरेशन चला और सफल रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद ऋषभ पंत अच्छा महसूश कर रहे हैं और ऑपरेशन के बाद उनका रिस्पांस भी अच्छा रहा है। लेकिन BCCI द्वारा अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है।

Also Read: BCCI ने एक बार फिर CHETAN SHARMA को बनाया चीफ सलेक्टर, 4 नए मेम्बरों की हुई नियुक्ति

लंबे समय तक बाहर रह सकते हैं क्रिकेट से

ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है और पूरे देश के साथ भारतीय टीम ने भी ऋषभ पंत पंत के लिए कामना की और उम्मीद कर रहे हैं की वह जल्द से जल्द फिट हो जाए और मैदान पर वापसी करें। विकेटकीपर ऋषभ पंत के लंबे समय तक मैदान से दूर रहने की उम्मीद है और ODI वर्ल्ड कप 2023 तक वह फिट नहीं हो पाएंगे। तो वहीं भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने सार्वजनिक मंच पर बीसीसीआई से इस दर्दनाक घटना के बाद पंत को मनोवैज्ञानिक मदद मुहैया कराने की मांग की है।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026