Rishabh Pant: जयपुर के मैदान पर एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मैच हार गई। एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दिया है। पूरे सीजन में विकेटकीपर बैटर अपनी खराब फॉर्म से जूझता रहा। साथ ही मैच से पहले भारतीय चयनकर्ताओं ने पंत को इंडियन टेस्ट टीम की उप-कप्तानी से भी हटा दिया। एकदिवसीय टीम में भी उन्हें मौका नहीं दिया गया। इतने सारे झटकों से स्टार प्लेयर अभी संभला भी नहीं था कि आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच हारने के बाद उन्होंने अपशब्द का इस्तेमाल कर लिया।
ऋषभ पंत के बयान पर यूजर्स ने जमकर लगाई लताड़
आरआर के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत काफी निराश और गुस्से में नजर आए। उन्होंने कहा, ‘देखो, हमारी टीम जबरदस्त है। बस इस साल हमारे बल्लेबाज शुरू से ही एक यूनिट की तरह मिलकर नहीं खेल पाए, और इसी वजह से हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए। लेकिन चिंता मत करो, अगले साल हम पूरी ताकत के साथ वापसी करेंगे।’
एलएसजी कप्तान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। कई यूजर्स ने पंत के लाइव इंटरव्यू में ‘गाली’ वाले शब्द के इस्तेमाल पर उनकी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, ‘टीम अच्छी है, बस तुमने ही सब बिगाड़ दिया, तुम व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने के लायक बिल्कुल नहीं हो।’ दूसरे ने कहा, ‘टूर्नामेंट तो गया ही, अब मैच फीस भी गई।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘वह जान-बूझकर ऐसा कर रहा है, ताकि अगले सीजन में उसे टीम से रिलीज कर दिया जाए।’ जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पंत निश्चित रूप से अपने और अपनी टीम के प्रदर्शन से मानसिक रूप से निराश हैं। लेकिन यकीनन, वह और भी मजबूती से वापसी करेंगे।’
“We are a F$CKING good team” – Rishabh Pant. pic.twitter.com/PgLkBtFW00
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 19, 2026
ऋषभ पंत के एक दिन में लगे कई बड़े झटके
उधर, बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने मंगलवार को भारतीय टेस्ट का ऐलान किया। इकलौते टेस्ट मैच के लिए ऋषभ पंत को टीम में टीम में चुना गया, मगर विकेटकीपर बल्लेबाज को उप-कप्तानी के पद से हटा दिया गया। उनके स्थान पर केएल राहुल को इंडियन टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। इतना ही नहीं, चयनकर्ताओं ने पंत को वनडे की टीम में भी शामिल नहीं किया। जबकि पंत भारतीय टी20 टीम से पहले ही बाहर चल रहे हैं। ऐसे में ऋषभ पंत को एक ही दिन में कई झटके लगे।
