राजस्थान रॉयल्स की हार और ई-सिगरेट विवाद के बाद Riyan Parag ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, बोले- ‘मेरा ध्यान हमेशा इस बात…’

Riyan Parag: जयपुर के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने दिल्ली के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली। इस इनिंग के जरिए उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया।

Riyan Parag

Photo Credit: Google

Riyan Parag: आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन रियान पराग ने बीते दिन जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में 90 रनों की धमाकेदार पारी खेली। हालांकि, उनकी टीम मैच हार गई, मगर बल्लेबाज ने आलोचकों को अपने बैट से करारा जवाब दे दिया। कप्तान ने अपनी 90 रनों की इनिंग के दौरान 5 सिक्स और 8 चौंके लगाए। इतनी धाकड़ पारी की वजह से उनकी टीम 225 रनों तक पहुंच सकी। मैच के बाद ऑलराउंडर प्लेयर ने अपने वेपिंग विवाद और टीम के हारने पर चौंकाने वाला बयान दिया।

रियान पराग ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने मुकाबला समाप्त होने के बाद कहा, ‘मुझे पता है कि पिछले मैच के बाद से बहुत कुछ हुआ है, और कई लोगों ने बहुत कुछ कहा भी है, लेकिन मैं उन बातों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देता। मेरा ध्यान हमेशा इस बात पर रहता है कि टीम कैसे जीत सकती है। मेरे लिए निजी लक्ष्य कोई मायने नहीं रखते; भले ही मैं जीरो रन बनाऊं, फिर भी मैं यही चाहूंगा कि मेरी टीम को वे दो प्वॉइंट्स मिलें। मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य यही है कि टीम जीते और चैंपियन बने।’ मालूम हो कि रियान पराग सिर्फ 10 रनों से चूक गए, वरना उनका शतक पूरा हो जाता। डीसी यानी दिल्ली कैपिटल्स के स्टार पेस बॉलर मिचेल स्टार्क ने उन्हें आउट कर दिया।

रियान पराग पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने लगाया इतना जुर्माना

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए कैमरे में कैद किया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर काफी बवाल मचा। कई यूजर्स ने उनको इस शर्मनाक हरकत के लिए बुरा-भला बोला। ऐसे में बीसीसीआई ने इस घटना पर एक्शन लिया और मैच फीस का 25 फीसदी की जुर्माना लगाया। साथ ही एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया। वहीं, बताया जा रहा है बीसीसीआई दोषी टीम, उसके अधिकारियों और खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है, ताकि आईपीएल की साख बनी रहे।

Exit mobile version