---Advertisement---

Rohit Sharma Wife : बेहद दिलचस्प है रोहित-रितिका की लवस्टोरी, जानें किसने पहले किया था प्यार का इजहार

भारतीय क्रिकेट के हिटमैन और कप्तान रोहित शर्मा की लवस्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। रोहित की पत्नी रितिका सजदेह रोहित के लगभग हर मैच में उनका हौसला बढ़ाने आती हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 30, 2023 9:45 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 30, 2023 12:37 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

Rohit Sharma Wife : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 में खूब बोल रहा है। रोहित की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक अपने सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है। रोहित के क्रिकेट करियर को संवारने में उनकी पत्नी रितिका सजदेह का अहम रोल है। रोहित शर्मा की लवस्टोरी भी बहुत फिल्मी है।

स्पोर्ट्स मैनेजर थी रितिका

रोहित और रितिका पहली बार एक विज्ञापन के जरिए मिले। रितिका एक कंपनी में स्पोर्ट्स मैनेजर थी। वे रोहित शर्मा और अन्य क्रिकेटर्स को हैंडल करती थीं। उसके बाद रोहित और रितिका में बातचीत शुरू हुई और देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

रोहित ने किया था फिल्मी अंदाज में प्रपोज

हिटमैन रोहित शर्मा ने रितिका को मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में प्रपोज किया था। रोहित ने रितिका को बेहद ही फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया। उन्होंने स्पोर्ट क्लब के मैदान में घुटने के बल बैठकर रितिका के सामने अपने प्यार का इजहार किया। कुछ साल डेट करने के बाद रोहित और रितिका ने 15 दिसंबर 2015 में शादी कर ली। अब उनके एक बेटी भी है।

रोहित की प्रेरणा हैं रितिका

भारत के कप्तान रोहित शर्मा के क्रिकेट करियर में उनकी पत्नी रितिका ने एक अहम भूमिका निभाई है।उन्होंने रोहित को और बेहतर बनने में बहुत मदद की। वह मुश्किल वक्त में रोहित का हौसला बढ़ाती हुई नज़र आती हैं। रितिका रोहित के लगभग हर मैच में उनको चीयर करने आती है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं रितिका

रोहित की पत्नी रितिका सजदेह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वह आए दिन अपनी और रोहित की तवीरें पोस्ट करती रहती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026