---Advertisement---

IND vs SL ICC ODI World Cup 2023 : वानखेड़े में नहीं चला रोहित का बल्ला, मधुशंका का यूँ हुए शिकार

मुंबई के वानखेड़े में आज भारत बनाम श्रीलंका मुक़ाबला खेला जा रहा है। इस मुक़ाबले में भारत के कप्तान रोहित शर्मा कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए और सस्ते में ही चलते बने।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: नवम्बर 2, 2023 2:56 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SL ICC ODI World Cup 2023 : ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 का 33 वाँ मुक़ाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेल जा रहा है। ये मुक़ाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला आज नहीं चल पाया।

टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाज़ी का फ़ैसला लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत को दूसरी ही गेंद पर बड़ा झटका लगा। भारत के कप्तान रोहित शर्मा दूसरी ही गेंद पर श्रीलंका के गेंदबाज़ दिलशान मधुशंका का शिकार हो गए।

चौका लगाते ही आउट हुए रोहित

श्रीलंका के ख़िलाफ़ पहली ही गेंद पर रोहित ने दिसलान को करारा चौका जड़ा। दिलशान को ये चौका रास नहीं आया उन्होंने अगली की गेंद पर भारत के कप्तान रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया। दिलशान की इस गेंद से रोहित 2 गेंद पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

वानखेड़े में अच्छा नहीं रोहित का रिकॉर्ड

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम रोहित शर्मा का घरेलू मैदान है। लेकिन उनका ओडीआई क्रिकेट में इस मैदान पर कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं रहा है। रोहित ने यहाँ तीन वनडे मुक़ाबले खेलते हुए 46 रन बनाए। अगर श्रीलंका के ख़िलाफ़ आज का मुक़ाबला देखे तो रोहित ने चार पारियों में 50 रन बनाए। रोहित का वनडे में वानखेड़े स्टेडियम में बल्ला अभी तक नहीं बोला है।

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और श्रीलंका

ICC World Cup 2023 में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत ने अभी तक अपने सभी वर्ल्ड कप मुकाबलों में जीत हासिल की है। भारत 6 मैचों में 6 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है। वहीं श्रीलंका ने वर्ल्ड कप 6 मैच खेलते हुए सिर्फ़ दो में जीत हासिल की। दो जीत और 4 अंक के साथ श्रीलंका वर्ल्ड कप 2023 पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026