---Advertisement---

RR VS CSK IPL 2023: सैमसन ने धोनी एंड कंपनी को 32 रनों से रौंदा, Adam Zampa ने फिरकी से चेन्नई के बल्लेबाजों को नचाया

RR VS CSK IPL 2023: आईपीएल 2023 का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मैच जयपुर के सवाई मानसिहं स्टेडियम में हुआ। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से हरा दिया। 

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 27, 2023 11:11 अपराह्न

RR VS CSK IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

RR VS CSK IPL 2023: आईपीएल 2023 का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मैच जयपुर के सवाई मानसिहं स्टेडियम में हुआ। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को  32रनों से हरा दिया।  राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले 202 रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स को मुकाबला जीतने के लिए 203 रनों का लक्ष्य दिया।

यशस्वी जायसवाल ने खेली मैच जिताऊ पारी 

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों 77 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 8 चौके और चार छक्के लगाए। यानी उन्होंने 56 रन बना सिर्फ चौके छक्के लगाकर बनाए।

यशस्वी के अलावा मध्यक्रम में आकर ध्रुव जुरेल ने आतिशी पारी खेली। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों पर 304 रनों की पारी खेली। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज तुषार देश पांडे रहे, जिन्होंने चार ओवर में 41 रन देकर राजस्थान के दो बल्लेबाजों को आउट किया। राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को 203 रनों का लक्ष्य दिया।

Also Read: Sunrisers Hyderabad को लगा बड़ा झटका, 8.75 करोड़ का यह गेंदबाज हुआ पूरे सीजन से बाहर

गायकवाड़ के अलावा किसी बल्लेबाज ने नहीं बनाए रन 

राजस्थान रॉयल्स के 203 रनों लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत काफी बेकार रही। चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद बल्लेबाजी का जिम्मा ऋतुराज गायकवाड़ ने उठाया। गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। लेकिन गायकवाड़ के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा मिडिल ऑर्डर फ्लॉप रहा।

जिसके बाद अच्छी फॉर्म में चल रहे शिवम दुबे ने राजस्थान के गेंदबाजों पर अटैक करते हुए लक्ष्य तक पहुंचे का प्रयास किया। शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए गेंदों पर रनों की पारी खेली। वहीं राजस्थान के लिए सबसे सफल गेंदबाज एडम जिम्पा रहे, जिन्होंने तीन ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

Also Read: Sunrisers Hyderabad को लगा बड़ा झटका, 8.75 करोड़ का यह गेंदबाज हुआ पूरे सीजन से बाहर

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026