---Advertisement---

एक बार फिर Harbhajan Singh औक S.Sreesanth के बीच हुआ झगड़ा! वीडियो देख फैंस के उड़े होश

S. Sreesanth VS Harbhajan Singh: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत आज से 15 साल पहले 2008 में हुई थी। आईपीएल 2008 इस लिए भी काफी सुर्खियों में रहा क्योंकि इस सीजन भारतीय टीम के बेहतरीन फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने गुस्से में आकर टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज एस श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 14, 2023 5:39 अपराह्न

S. Sreesanth VS Harbhajan Singh
Follow Us
---Advertisement---

S. Sreesanth VS Harbhajan Singh: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत आज से 15 साल पहले 2008 में हुई थी। आईपीएल 2008 इस लिए भी काफी सुर्खियों में रहा क्योंकि इस सीजन भारतीय टीम के बेहतरीन फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने गुस्से में आकर टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज एस श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना ने क्रिकेट जगत को भी हैरत में डाल दिया था। भज्जी के इस थप्पड़ कांड की चर्चा क्रिकेट जगत में आज भी चर्चा का विषय बनी रहती है।

एक बार फिर एस श्रीसंत और भज्जी ने की लड़ाई

एस श्रीसंत और हरभजन सिंह 15 साल बाद एक बार फिर लड़ते नजर आए हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शेयर किया। जिसमें दोनों खिलाड़ी लड़ते नजर आ रहे हैं। लेकिन ऐसी क्या वजह है कि दोनों खिलाड़ी लड़ते नजर आ रहे हैं।

Also Read: खराब फॉर्म से जूझ रहे Prithvi Shaw को लगा बड़ा झटका, सेल्फी विवाद में बॉम्बे कोर्ट ने जारी किया नोटिस

एड शो के दौरान दोनों की की लड़ाई

दरअसल, जोमाटो का एक एड हरभजन सिंह और एस श्रीसंत ने किया। इस एड में दोनों खिलाड़ी एक दूसरे में नोंक झोंक करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में हरभजन सिंह डिलिवरी मैन की ओर से इशारा करते हैं और एस श्रीसंत से कहते हैं जोमाटों से कुछ सीखो। जिसके बाद श्रीसंत ने हरभजन सिंह के व्याकरण को ठीक करते हुए कहा जोमाटो नहीं जोमैटो है।

पंत ने वीडियो किया शेयर 

इस बात पर दोनों के बीच बहस हो गई और भज्जी एक बार फिर जोमाटो कहते हैं लेकिन श्रीसंत उनके व्याकरण को फिर ठीक करते हुए कहते हैं जोमैटो। दोनों खिलाड़ी झुकने को तैयार नहीं है, जिसके बाद दोनों क्रिकेटर कहते हैं इस मामले को हमेशा के लिए ही सुलझा लेते हैं। इस एड का वीडियो भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ट्वीट किया। हालांकि इस एड के जरिए ही फैंस के चहरे पर दोनों खिलाड़ियों ने खुशी ला दी है।

Also Read: खराब फॉर्म से जूझ रहे Prithvi Shaw को लगा बड़ा झटका, सेल्फी विवाद में बॉम्बे कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026