---Advertisement---

सैंड आर्टिस्ट ने Virat Kohli को ख़ास अंदाज़ में किया जन्मदिन पर विश, वीडियो से नहीं हटेगी नजर

मशहूर सैंड आर्टिस्ट ने विराट कोहली को उनके 35 वें जन्मदिन पर रेत की कलाकृति बनाकर शुभकामनाएं दी। उनकी इस कलाकृति का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: नवम्बर 5, 2023 11:52 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 5, 2023 1:14 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज़ Virat Kohli आज 35 साल के हो गए हैं। विराट कोहली के जन्मदिन पर सैंड आर्टिस्ट साई सुदर्शन ने उन्हें बेहद ख़ास अंदाज़ में शुभकामनाएं दी है। उन्होंने विराट को उनके 35 वें जन्मदिन की बधाई देते हुए पुरी में उनकी रेत से कलाकृति बनाई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रेत से बनाई कलाकृति

Virat Kohli के 35 वें जन्मदिन पर सैंड आर्टिस्ट साई सुदर्शन ने विराट की कोलकाता के ईडन गार्डन के अंदर 7 फ़ीट ऊँची कलाकृति बनाई। उन्होंने विराट के 35 साल के होने को दर्शाते हुए 35 बल्ले भी बनाए। बल्ले के साथ उन्होंने गेंद भी बनाई और लिखा “हैप्पी बर्थडे विराट” । उनकी ये खूबसूरत कलाकृति सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग इसकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

सैंड आर्टिस्ट ने अपनी कलाकृति के माध्यम से विराट को शुभकामनाएं देते हुए कहा ,” मैं अपनी मूर्ती के माध्यम से विराट कोहली को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देता हूँ और World Cup के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूँ। “

अपनी कला के लिए सैंड आर्टिस्ट साई सुदर्शन को पद्म पुरस्कार मिल चुका है। साथ ही उन्होंने 65 से अधिक इंटरनेशनल सैंड ला प्रतियोकिताओं में हिस्सा लेते हुए देश के लिए पुरस्कार जीते हैं।

वर्ल्ड कप में विराट

वर्ल्ड कप 2023 में इंडियन क्रिकेट टीम के ‘किंग’ यानी विराट कोहली का बल्ला खूब बोल रहा है। विराट के टूर्नामेंट में प्रदर्शन को देखकर हर कोई हैरान है। विराट ने इस वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मुक़ाबले में शतक भी जड़ा। वर्ल्ड कप में अभी तक विराट 442 रन जड़ चुके हैं। उन्होंने 7 पारियों में ये कमाल किया है। आज भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन में मुक़ाबला खेलेगा, तो विराट के जन्मदिन पर ये देखना दिलचस्प होगा की वो कैसा प्रदर्शन करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026