Sanjiv Goenka: ‘क्रिकेट टीम के लिए किसी मालिक में इतना जुनून पहले कभी नहीं देखा’, लखनऊ मैच हार गई, मगर LSG ऑनर ने जीत लिया लोगों का दिल!

Sanjiv Goenka: बुधवार को एलएसजी टीम के मालिक संजीव गोयनका का इमोशनल मोमेंट इंटरनेट पर तेजी से छा गया। इसके बाद कई यूजर्स ने अपने रिएक्शन दिए। हालांकि, एलएसजी को राजस्थान से हार का सामना करना पड़ा।

Sanjiv Goenka

Photo Credit: Google

Sanjiv Goenka: क्या आपने कभी आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में किसी टीम मालिक को हर गेंद या विकेट गिरने पर जश्न मनाते हुए देखा है? अगर हां, तो पक्का वो एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑनर संजीव गोयनका को देखा होगा। बुधवार को लखनऊ में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी और आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स के मध्य मुकाबला हुआ। इस मैच को राजस्थान की टीम ने 40 रनों से जीत लिया। मगर सोशल मीडिया पर एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका के इमोशनल मोमेंट तेजी से वायरल हुए, जिस पर यूजर्स ने ताबड़तोड़ रिएक्शन्स दिए।

मैच के दौरान संजीव गोयनका का रिएक्शन सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ‘Selfless⁴⁵’ नाम के अकाउंट से एलएसजी टीम के मालिक संजीव गोयनका का इमोशल जश्न का पल साझा किया गया है। पोस्ट में लिखा है, ‘क्रिकेट टीम के लिए किसी मालिक में इतना जुनून पहले कभी नहीं देखा। संजीव गोयनका हर विकेट गिरने पर जश्न मनाते हैं और भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं।’ बता दें कि पोस्ट में संजीव गोयनका के साथ नजर आ रहे शख्स अभिनेता अली फजल हैं, जोकि एलएसजी को सपोर्ट करने लखनऊ आए हुए थे।

इस पोस्ट पर एक यूजर ने कहा, ‘भाई हर विकेट का जश्न ऐसे मनाते हैं, जैसे गेंद उन्होंने खुद ही फेंकी हो, मालिक वाला जुनून, जरा भी सब्र नहीं और पूरी तरह से जज्बातों से भरे।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वह मालिक है, कोई फैन नहीं, इसमें पैसे का मामला है।’ तीसरे यूजर ने कहा, ‘क्या इसे काला जादू नहीं माना जाता?’ जबकि एक अन्य यूजर ने कहा, ‘यही है संजीव गोयनका की खासियत। वाह!’

संजीव गोयनका की टीम एलएसजी को मिली 40 रनों की हार

उधर, मुकाबले की बात करें, तो एलएसजी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। आरआर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। इस दौरान रविंद्र जडेजा ने सबसे अधिक 43 रनों की पारी खेली। वहीं, एलएसजी को 160 रनों का लक्ष्य मिला, मगर एलएसजी की टीम इसमें सफल नहीं हो सकी और पूरी टीम 18 ओवरों में 119 रनों पर सिमट गई।

इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिशल मार्श ने सबसे ज्यादा 55 रनों की इनिंग खेली। मगर अन्य किसी बैटर ने उनका साथ नहीं दिया और इस तरह से एलएसजी 40 रनों से हार गई। राजस्थान के रविंद्र जडेजा को मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का अवार्ड मिला। एलएसजी के हारने से टीम के मालिक संजीव गोयनका को थोड़ी हताशा तो जरूर हुई होगी।

Exit mobile version