Kavya Maran के जोरदार जश्न ने इंटरनेट पर फिर मचाई आग, तो यूजर्स ने किया ट्रोल; कहा- ‘हम भारतीयों में जरा भी आत्म-सम्मान नहीं’

Kavya Maran: एसआरएच ने शनिवार को सीएसके को 10 रनों से हरा दिया। इसके बाद हैदराबाद की टीम मालकिन काव्या मारन का जीत का जश्न इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया।

Kavya Maran

Photo Credit: Google

Kavya Maran: शनिवार को आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में डबल धमाका था। मतलब 2 मुकाबले खेले गए, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स बनाम एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले में ऑरेंज आर्मी जीत गई। इसके बाद एसआरएच की मालकिन और सीईओ काव्या मारन ने जोरदार जश्न मनाया, जिसने इंटरनेट पर एक बार फिर से तहलका मचा दिया। इस जीत के साथ ही एसआरएच की टीम आईपीएल 2026 की प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में पहुंच गई।

काव्या मारन ने मनाया जश्न, तो यूजर्स ने किया ट्रोल

हैदराबाद की टीम ने सीएसके को 10 रनों से हराया। इसके बाद काव्या मारन अपनी खुशी को बाहर आने से रोक नहीं सकी और पूरे जोश के साथ अपनी सीट से उठकर टीम के शानदार प्रदर्शन पर अपनी खुशी जाहिर की। मगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर कई यूजर्स ने काव्या मारन को ट्रोल भी किया।

एक यूजर ने लिखा, ‘पाकिस्तान-प्रेमी काव्या को इतना खुश देखकर मेरा खून खौल उठता है। इससे भी ज्यादा शर्मनाक बात यह है कि इस टीम को फैंस का इतना सपोर्ट मिलता है। उन्हें उस काव्या र* को जोर-जोर से हूट करना चाहिए था। हम भारतीयों में जरा भी आत्म-सम्मान नहीं है।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘चूंकि सारा ध्यान काव्या पर था, तो फिर ऐसा क्यों लगता है कि SRH असल में ‘SHE’ है?’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘बहन, तुम ट्रॉफी नहीं जीती।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘पांच मैचों में 2-3 का स्कोर, और काव्या मारन फिर भी नाच रही हैं। CSK ने वापसी की कहानी लिखने में मदद की।’

काव्या मारन की टीम ने सीएसके को 10 रनों से दी मात

वहीं, एसआरएच और सीएसके मुकाबले की बात करें, तो सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग का निर्णय लिया। ऐसे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 59 रनों की तूफानी पारी खेली। साथ ही हेनरिक क्लासेन ने भी 59 रन बनाए।

वहीं, सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद किसी भी खिलाड़ी ने बड़ी इनिंग नहीं खेली और आखिर में सीएसके 10 रनों से मैच हार गई। एसआरएच के ईशान मलिंगा ने 4 ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का अवार्ड मिला। काव्या मारन की टीम का अगला मुकाबला 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा।

Exit mobile version