Neeraj Chopra: शॉकिंग! ओलंपिक चैंपियन खिलाड़ी ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया गंभीर आरोप, भारतीय खेल प्राधिकरण ने उठाया यह कदम

Neeraj Chopra: ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा और उनके साथी खिलाड़ी ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण ने इस मसले पर प्रतिक्रिया दी है।

Neeraj Chopra

Photo Credit: Google

Neeraj Chopra: भारत के स्टार भाला फेंक प्लेयर नीरज चोपड़ा के सिर्फ देश में नहीं, बल्कि दुनियाभर में करोड़ों फैन्स हैं। ऐसे में प्रशंसकों की नजर हमेशा उनपर रहती है। इस वक्त इंटरनेट पर धाकड़ जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को लेकर एक बड़ी खबर तेजी से चल रही है। दरअसल, नीरज चोपड़ा और पैरालंपिक गोल्ड मैडलिस्ट खिलाड़ी सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच नवल सिंह पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएआई यानी भारतीय खेल प्राधिकरण ने इस मामले में बड़ा कदम उठाया है।

नीरज चोपड़ा के साथी खिलाड़ी ने लगाए गंभीर आरोप

‘India Today’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने भारतीय खेल प्राधिकरण को दी एक शिकायत में कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और अनुचित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के समर्थन वाले अंतिल का आरोप है कि नवल सिंह का बर्ताव एथलीटों के लिए नुकसानदायक रहा है। सुमित अंतिल ने कहा, ‘उसने हमें मानसिक रूप से परेशान किया और हमारे, यानी मेरे और नीरज के परिवारों को गालियां दीं। वह मानसिक रूप से अस्थिर लगता है। वह जान-बूझकर अपनी गाली-गलौज वाली बातों की रिकॉर्डिंग हमारे मैनेजरों के साथ शेयर करता था, ताकि वे हम तक पहुंच सकें।’

नीरज चोपड़ा के साथी खिलाड़ी के आरोपों पर एसएआई ने दी प्रतिक्रिया

रिपोर्ट के अनुसार, एसएआई ने स्वीकार किया कि उसे शिकायत मिल गई है और कहा कि इस मामले को संबंधित फेडरेशन के साथ उठाया जा रहा है। हालांकि, संस्था ने यह स्पष्ट किया कि नवल सिंह उसका कर्मचारी नहीं है और फिलहाल उसे एएफआई यानी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नेशनल कोचिंग कैंप के हिस्से के तौर पर नियुक्त किया हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जैवलिन थ्रो कोच नवल सिंह 2015 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फिलहाल सचिन यादव को कोचिंग दे रहे हैं। पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में सचिन चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया था, जो चोट से जूझते हुए आठवें स्थान पर रहे थे। उन्होंने अभी तक इन आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के समर्थन वाले खिलाड़ी सुमित अंतिल ने टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 पैरालंपिक में भारत के लिए गोल्ड पदक जीता था।

Exit mobile version