Sanju Samson: गजब खेलें! केरल के खिलाड़ी ने याद दिलाई गौतम गंभीर की पारी, शशि थरूर ने इस वजह से हेड कोच को दिया धन्यवाद

Sanju Samson: कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर संजू सैमसन का तूफान देखने को मिला। कांग्रेस के दिग्गद नेता शशि थरूर ने मुख्य हेच कोच गौतम गंभीर का धन्यवाद जताया।

Sanju Samson

Photo Credit: Google

Sanju Samson: रविवार को भारत ने कोलकाता में वेस्ट इंडीज को हराकर सेमीफाइनल की टिकट हासिल कर ली। इसके बाद देशभर में जीत का जश्न मनाया गया। हर क्रिकेट फैन सिर्फ एक खिलाड़ी को यादकर खुशी मना रहा था। केरल के धांसू बल्लेबाज संजू सैमसन ने ईडन गार्डन्स के मैदान पर जो पारी खेली, उसे कोई भी भारतीय क्रिकेट फैन लंबे समय तक भूल नहीं पाएगा। रविवार को खेली गई पारी ने पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर की याद दिला दी। यही वजह है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने भी टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर का धन्यवाद जताया।

Sanju Samson के लिए शशि थरूर ने जताया गौतम गंभीर का धन्यवाद

टी20 विश्वकप के सुपर-8 राउंड में भारत और वेस्ट इंडीज के बीच अहम मुकाबला खेला गया। कोलकाता के मैदान पर संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर 97 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले। लगभग 200 की स्ट्राइक रेट से खेली गई इस धमाकेदार इनिंग के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने हेड कोच गौतम गंभीर को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद गौतम गंभीर!’

संजू सैमसन ने याद दिलाई गौतम गंभीर की विश्वकप की पारी

गौरतलब है कि भारत के मुख्य कोच और पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने साल 2011 के एकदिवसीय विश्वकप के फाइनल में 97 रनों की इनिंग खेली थी। उनकी इनिंग की वजह से भारत ने श्रीलंका को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में हराकर दूसरी बार विश्वकप जीता था। आपको कप्तान एमएस धोनी का लास्ट विनिंग सिक्स याद ही होगा। संजू सैमसन ने भी बिल्कुल गौतम गंभीर की तरह 97 रनों की दमदार पारी खेली और टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संजू सैमसन के दमपर भारत ने जीत हासिल की।अब इंडिया को 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलना है। ऐसे में सभी क्रिकेट फैन्स को एक बार फिर उनसे शानदार पारी की उम्मीद होगी। ताकि भारत फाइनल में पहुंच सके।

Exit mobile version