Sanju Samson और Shreyas Iyer: भारत की T20 टीम की कमान कौन संभालेगा? जानिए किसके आंकड़े हैं बेहतर?

Sanju Samson: इंडिया की टी20 टीम का नया कप्तान कौन बनेगा? भारतीय क्रिकेट गलियारों में इस टाइम यही सबसे ज्यादा चर्चा चल रही है। इस रेस में संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे है।

Sanju Samson

Photo Credit: Google

Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट में इस वक्त का सबसे बड़ा सवाल, कौन बनेगा टीम इंडिया का अगला कप्तान? जी हां, कई मीडिया रिपोर्ट्स में भारत के दो खिलाड़ी संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर का नाम चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि भविष्य में सूर्यकुमार यादव की जगह पर इन दोनों में से किसी एक को कैप्टन बनाया जा सकता है। अभी तो सभी आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में व्यस्त हैं। मगर इसके बाद असली माथा-पच्ची शुरू होगी। बीसीसीआई और टीम इंडिया के मैनेजमेंट के सामने यही सकंट होगा कि आखिर इंडियन टी20 टीम की कप्तानी किसे दी जाए?

संजू सैमसन का पलड़ा भारी?

पहले केरल के प्लेयर संजू सैमसन की बात करें, तो वह आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। जोकि प्लेइंग इलेवन में ओपनिंग से लेकर फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। टी20 में इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट ज्यादा विस्फोटक है। 2026 के टी20 विश्वकप में कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला। संजू ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी की है।

श्रेयस अय्यर लगातार दिखा रहे शानदार प्रदर्शन

दूसरी तरफ, श्रेयस अय्यर की बात करें, तो उनकी बैटिंग में स्थिर नजर आती है और वह मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं। बल्लेबाजी काफी नियंत्रित रहती है। श्रेयस ने आईपीएल में अभी तक 3 टीमों की कप्तानी की है। इसमें दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स, इनमें से केकेआर टीम को विजेता बनाया। साथ ही 2025 में पंजाब की टीम को आईपीएल फाइनल तक लेकर गए। ऐसे में श्रेयस का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता है।

हालांकि, एक बड़ी चुनौती यह है कि वह लंबे समय से भारत की टी20 टीम का नियमित हिस्सा नहीं रहे हैं। यही कारण है कि सैमसन को फिलहाल आगे बताया जा रहा है। फिलहाल मौजूदा फॉर्म, टी20 विश्वकप में प्रदर्शन और टीम कॉम्बिनेशन को देखें तो संजू सैमसन की दावेदारी थोड़ी ज्यादा मजबूत नजर आती है। वहीं, श्रेयस अय्यर नेतृत्व क्षमता के मामले में बेहद गंभीर दावेदार बने हुए हैं।

आखिर क्यों हो रही है नए कप्तान की तलाश?

मालूम हो कि भारतीय टी20 टीम के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए वर्तमान आईपीएल अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। सूर्यकुमार अभी तक रन बनाने में संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। दाएं हाथ के बैटर ने टी20 विश्वकप में भी खास प्रदर्शन नहीं किया था। यही वजह है कि भारतीय टी20 टीम अपने लिए नया कप्तान तलाश रही है और इसमें सबसे आगे संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर का नाम चल रहा है। हालांकि, अभी तक बीसीसीआई की तरफ से इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक नहीं किया गया है।

Exit mobile version