---Advertisement---

Cricket Viral Video : केशव महाराज के चौके से झूम उठी साउथ अफ्रीका टीम, वहीं पाकिस्तान के निकले आंसू, देखें वायरल वीडियो

साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मुकाबले में केशव महाराज ने चौका लगाकर साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई। इस जीत से साउथ अफ्रीका टीम खुशी से झूम उठी। उनके सेलिब्रेशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 28, 2023 9:45 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 28, 2023 1:27 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video : वर्ल्ड कप 2023 में बीती रात हुए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया। इस रोमांचक मुकाबले ने सबको दांतों तले उंगली चबाने पर मजबूर कर दिया। पाकिस्तान की जीत पर साउथ अफ्रीका के केशव महाराज ने जीत का चौका लगा दिया।

270 के लक्ष्य को हासिल करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी रही। साउथ अफ्रीका आसानी से इस मैच को जीत रही थी। लेकिन फिर पाकिस्तान के गेंदबाजों ने मैच में पाकिस्तान की वापसी कराई। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने एक के बाद एक पाकिस्तान ने 9 बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेज दिया। इसके बाद ऐसा लगा की पाकिस्तान आसानी से मुकाबला जीत जाएगी। लेकिन भारतीय मूल के केशव महाराज ने साउथ अफ्रीका को जीत दिला पाकिस्तान का सपना तोड़ दिया।

केशव ने लगाया जीत का चौका

भले ही पाकिस्तान के खिलाफ केशव महाराज ने 7 रन बनाए हो। लेकिन उन्होंने आखिरी के ओवरों में 20 गेंदों पर टिकने का कारनामा किया। उन्होंने अपना विकेट ना गंवाते हुए पिच पर टिके रहे। इतना ही नहीं केशव ने मोहम्मद नवाज की गेंद पर चौका लगाकर साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई। ये साउथ अफ्रीका की पाकिस्तान के खिलाफ 24 साल बाद वर्ल्ड कप में पहली जीत रही।

केशव के चौके से झूम उठी साउथ अफ्रीका

मोहम्मद नवाज की गेंद पर चौका लगाकर केशव महाराज ने साउथ अफ्रीका को जिताया। उनके चौका लगाते ही साउथ अफ्रीका की पूरी टीम खुशी से झूम उठी। उनके कप्तान तेंबा बाबूमा भी पाकिस्तान के खिलाफ इस जीत से बेहद खुश नजर आए। साउथ अफ्रीका टीम का वीडियो सोशल पर खूब वायरल हो रहा है। इस मुकाबले में जीत के बाद साउथ अफ्रीका 12 अंक के साथ ICC ODI World Cup 2023 पॉइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर आ गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026