Shah Rukh Khan: लॉस एंजेलिस में नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड के उद्घाटन को लेकर बॉलीवुड के किंग खान सोशल मीडिया पर इमोशनल नजर आए। उनके द्वारा अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने और अपनी टीम के लिए नया स्टेडियम तैयार होने की खुशी लोगों के साथ शेयर किया गया। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि आने वाले मेजर लीग क्रिकेट (MLC) की मेजबानी का जिम्मा शाहरुख खान के इस नाइट राइडर्स ग्राउंड में होना है। इस शानदार मैदान पर सीजन के कुल 7 महत्वपूर्ण मैच खेले जाएंगे। आइए जानते हैं इसे लेकर शाहरुख खान ने आखिर क्या कहा है।
एलए नाइट राइडर्स के लिए क्या बोले शाहरुख खान
What started as a dream… turns into reality today.
Welcoming you all to the Knight Riders Cricket Ground, LA.
A place built not just for sports but also entertainment and for families… and memories that last forever.
Special thanks to Jaybhai who has been too kind through… pic.twitter.com/5WEBSEHyOh
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 1, 2026
शाहरुख खान एक्स प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में कहा जो एक सपने की तरह शुरू हुआ था… आज वह हकीकत बन गया। आप सभी का नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, एलए में स्वागत है। यह जगह सिर्फ़ स्पोर्ट्स के लिए ही नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट और परिवारों के लिए भी बनी है… और ऐसी यादें जो हमेशा रहेंगी। जयभाई का खास शुक्रिया जो इस सफ़र में बहुत अच्छे रहे @JayShah, और @ICC और @Sanjog_G इतने सपोर्टिव रहे। यह एलए के लिए, दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए, और एलए नाइट राइडर्स परिवार के लिए है। पर्पल और गोल्ड में यकीन रखें। एलए नाइट राइडर्स के घर में आपका स्वागत है।”
क्यों खास है Shah Rukh Khan के लिए लॉस एंजेलिस का यह मैदान
इसके साथ ही कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की इस स्टेडियम से कई लोगों को फायदा हो सकता है। लॉस एंजेलिस का यह मैदान दुनिया भर के क्रिकेट फैंस और नाइट राइडर्स परिवार के नाम पर समर्पित करते हुए अपनी टीम के रंग पर्पल और गोल्ड पर शाहरुख खान ने भरोसा जताने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह कभी उनका सपना था लेकिन अब बहुत सच हो चुका है। इस जगह को खेल के लिए ही नहीं बल्कि मनोरंजन, फैमिली के साथ-साथ यादगार पल बिताने के लिए बनाया गया है।
फिलहाल शाहरुख खान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं वहीं उनकी आने वाली फिल्म किंग है।
