---Advertisement---

Shashi Tharoor: भारत ने टी20 विश्वकप जीतकर रचा इतिहास, तो कांग्रेस MP ने खुशी जताते हुए कहा, ‘मैं यकीन से परे..’; इस खिलाड़ी का भी किया जिक्र

Shashi Tharoor: रविवार को टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार टी20 विश्वकप जीता। इसके बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने खास प्लेयर की प्रशंसा करते हुए अहमदाबाद स्टेडियम का भी जिक्र किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 9, 2026 11:49 पूर्वाह्न

Shashi Tharoor
Follow Us
---Advertisement---

Shashi Tharoor: भारत ने रविवार को अहमदाबाद में इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार टी20 विश्वकप जीता। साथ ही टीम इंडिया ने कई कीर्तिमान भी स्थापित किए। ऐसे में सभी क्रिकेट फैन्स और कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अलग-अलग तरह से भारतीय टीम की प्रशंसा में तारीफ के कसीदे पढ़े। ऐसे में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी भारतीय टीम को बधाई देते हुए एक खास खिलाड़ी का नाम लिया। साथ ही अहमदाबाद स्टेडियम का जिक्र करते हुए पिछली बार की हार को याद किया।

Shashi Tharoor ने भारत की जीत पर कही दिल छू लेने वाली बात

कांग्रेस के सीनियर लीडर शशि थरूर ने कहा, ‘मैं यकीन से परे बहुत खुश हूं। हमने वर्ल्ड कप जीता, हमने अपने घर पर जीता, हमने अहमदाबाद में जीता, जहां हम पिछली बार हार गए थे। इसके अलावा, मेरा तिरुवनंतपुरम का लड़का, संजू सैमसन, फिर से हीरो है। यह कल मेरे जन्मदिन के लिए एक शानदार बर्थडे गिफ्ट रहा है।’

मालूम हो कि टी20 विश्वकप मुकाबले में भारतीय ओपनर संजू सैमसन ने धाकड़ पारी खेलते हुए 89 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 46 गेंदों का सामना किया। संजू ने अपनी शानदार इनिंग के दौरान 8 सिक्स और 5 चौके लगाए। केरल के इस खिलाड़ी की पारी की वजह से ही भारत ने 250 से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा किया।

शशि थरूर पहले भी कर चुके हैं संजू सैमसन की तारीफ

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शशि थरूर केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं। वहीं, संजू सैमसन केरल के ही खिलाड़ी हैं। ऐसे में कांग्रेस एमपी ने अपने राज्य के खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा की। शशि थरूर ने इससे पहले भी संजू सैमसन की तारीफ में कसीदे पढ़े थे, जब वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू ने जबरदस्त इनिंग खेलकर भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया था।

उधर, टी20 विश्वकप फाइनल मुकाबले की बात करें, तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। ऐसे में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 255 रन बना दिए। इसके बाद न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऐसे में भारत ने फाइनल मैच 96 रनों से जीत लिया। जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ दी मैच और संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट की ट्रॉफी मिली।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 May 2026

मई 15, 2026

कल का मौसम 16 May 2026

मई 15, 2026

Lucknow News

मई 15, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

मई 15, 2026

Rain Alert 16 May 2026

मई 15, 2026

Anurag Dhanda

मई 15, 2026