---Advertisement---

Shoaib Akhtar: खुद की टीम सेमीफाइनल में पहुंची नहीं और भारत को दे रहे नसीहत, Mohammad Amir के बाद इस पूर्व पाक खिलाड़ी ने कही उल्टी बात

Shoaib Akhtar: पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने भारत बनाम न्यूजीलैंड के फाइनल मुकाबले से पहले एक चौंकाने वाली भविष्णवाणी की है। पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी, मगर पूर्व पाक खिलाड़ी इंडिया को बड़ी नसीहत दे रहे हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 7, 2026 11:24 पूर्वाह्न

Shoaib Akhtar
Follow Us
---Advertisement---

Shoaib Akhtar: टी20 वर्ल्डकप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में सभी भारतीय फैन्स को एक बार फिर टीम इंडिया से काफी उम्मीदे हैं। सभी क्रिकेट फैन्स की निगाहें कप्तान सूर्यकुमार यादव पर होंगी कि आखिर स्काई भारी दबाव के बीच क्या निर्णय लेते हैं। आईसीसी टी20 विश्वकप 2026 के फाइनल मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने भारतीय टीम के लिए बड़ी भविष्यवाणी की है। पूर्व तेज गेंदबाज ने अहमदाबाद क्रिकेट मैदान को लेकर भारतीय टीम को खास नसीहत दी है।

Shoaib Akhtar ने भारत को दी यह नसीहत

क्रिकेट जगत में रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से लोकप्रिय पूर्व पाक खिलाड़ी शोएब अख्तर ने कहा, ‘अगर अहमदाबाद का विकेट पकड़ वाला है और अगर यह स्पिनरों के लिए फायदेमंद है, तो पार स्कोर 200 या 175 के आसपास होगा। सेफ स्कोर 200 प्लस ही होगा। अब, क्या न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ 250 या 225 रन बना पाएगा? अगर वे ऐसा करते हैं, तो भारत पर बहुत दबाव होगा।’

उन्होंने आगे कहा, यह भी साफ है कि इंडिया भी पूरी तैयारी के साथ आएगा। मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड इंडिया के सामने थोड़ा दब सकता है, लेकिन इंडिया पर भी 1.5 बिलियन लोगों का प्रेशर है। वे वर्ल्ड कप फाइनल में अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया से मैच हार चुके हैं।’

शोएब अख्तर से पहले मोहम्मद आमिर भी उगल चुके हैं टीम इंडिया के खिलाफ जहर

मालूम हो कि शोएब अख्तर से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी भारत के खिलाफ कई बार जहर उगल चुके हैं। इंडिया बनाम वेस्टइंडीज सुपर-8 मैच से पहले मोहम्मद आमिर ने कहा था कि भारत सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं पहुंचेगी। मगर भारत के स्टार ओपनर संजू सैमसन ने धांसू पारी खेलते हुए वेस्टइंडीज को अपने दम पर पीट दिया और भारत शान से सेमीफाइनल में पहुंच गया। इसके बाद भी मोहम्मद आमिर नहीं रूके और फिर टीम इंडिया को लेकर उल्टी बयान बाजी दी। इस बार फिर पूर्व पाक खिलाड़ी को मुंह की खानी पड़ी। ऐसे में पाकिस्तान की टीम खुद तो सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी। मगर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी लगातार भारत को लेकर जहर उगल रहे हैं और गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Houthis Attack

अक्टूबर 23, 2026

Om Birla

अक्टूबर 23, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Rashifal 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026