---Advertisement---

CSK का किला ढहा दिया, प्वॉइट्स टेबल में टॉपर भी बन गए, मगर Shreyas Iyer ने फिर दोहराई गलती, क्या BCCI लगाएगा बैन?

Shreyas Iyer: पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 में अभी तक काफी शानदार कप्तानी की है। पंजाब की टीम ने अपने दोनों में जीत की है और प्वॉइट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज है। मगर कप्तान पर प्रतिबंध लग सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 4, 2026 11:45 पूर्वाह्न

Shreyas Iyer
Follow Us
---Advertisement---

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 का धमाल जारी है। क्रिकेट फैन्स को जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल रहे है। बीते दिन शुक्रवार को चेन्नई के चेपॉक मैदान पर सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में पंजाब की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच में दमदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मगर कप्तान अय्यर ने लगातार दूसरे मुकाबले में अपनी गलती दोहराई। इसके बाद उन पर जुर्माना लगाया गया। हालांकि, अब उन पर बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड प्रतिबंध भी लगा सकता है।

श्रेयस अय्यर पर लग सकता है एक मैच का प्रतिबंध

पंजाब किंग्स ने चेपॉक में सीएसके के किले को ढहा दिया। लगातार दूसरी जीत के साथ आईपीएल 2026 की प्वॉइंट्स टेबल में पहला स्थान भी हासिल कर दिया। मगर इसके साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर को झटका भी लगा। दरअसल, मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से उन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस सीजन में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार दूसरी बार गलती की। जबकि बाकी प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, उतना जुर्माना लगाया गया। इससे पहले भी पंजाब के कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था, और अब बार-बार गलती दोहराने पर यह राशि दोगुनी कर दी गई है। ऐसे में अगर अय्यर एक बार फिर से इस गलती को दोहराते हैं, तो बीसीसीआई उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा सकता है।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम को जीताने में दिया अहम योगदान

वहीं, मुकाबले की बात करें, तो पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। ऐसे में सीएसके पहले बैटिंग करने उतरी। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इस दौरान शिवम दुबे ने 45 रनों की बढ़िया पारी खेली। साथ ही सरफराज खान ने 12 गेंदों पर 32 रनों की छोटी मगर महत्वपूर्ण इनिंग खेली। ऐसे में पंजाब को 210 रनों का टारगेट मिला। पंजाब की तरफ से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर प्रियांश आर्या ने 11 बॉलों में 39 रन बनाए। साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 29 गेंदों पर 50 रन बनाए और टीम को जीताने में अहम भूमिका निभाई। इस तरह से पंजाब ने सीएसके को 5 विकेट से हरा दिया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 8, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026